पटना: मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह ने जेल से चिट्ठी लिखी है. उन्होंने मोकामा चौक पोस्ट ऑफिस को मोकामा घाट पोस्ट ऑफिस में मर्ज करने के प्रस्ताव का विरोध किया है. इस संबंध में उन्होंने बिहार सर्किल के चीफ पोस्टमास्टर जनरल को पत्र लिखकर मोकामा चौक पोस्ट ऑफिस को मर्ज नहीं करने की मांग की है. विधायक ने कहा है कि इस फैसले से आम जनता और व्यापारियों को काफी परेशानी हो सकती है.चिट्ठी में अनंत सिंह ने बताया कि मोकामा चौक पोस्ट ऑफिस से बड़ी संख्या में लोग रोजाना डाक से जुड़ी सेवाएं लेते हैं. यहां RD, SB, PPF, PLI, RPLI, SSA, FD जैसी सभी प्रमुख सुविधाएं उपलब्ध हैं. यदि इस पोस्ट ऑफिस को मोकामा घाट पोस्ट ऑफिस में मर्ज किया गया, तो करीब तीन हजार से ज्यादा की आबादी सीधे तौर पर प्रभावित होगी.
लोगों को होगी परेशानी
उन्होंने यह भी कहा कि मोकामा चौक इलाके में चार बड़े बैंक स्थित हैं और स्पीड पोस्ट व अन्य डाक सेवाओं का नियमित और अधिक इस्तेमाल होता है. ऐसे में मर्ज की स्थिति में डाक व्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा और लोगों को असुविधा होगी. साथ ही अनुमंडल क्षेत्र में 8 हजार से अधिक घर हैं, जिनकी डाक संबंधी जरूरतें मोकामा चौक पोस्ट ऑफिस से जुड़ी हुई हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version