Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»नववर्ष पर मथुरा वृंदावन में उमड़ेगी भारी भीड़, 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक यात्रा से करें परहेज की
देश

नववर्ष पर मथुरा वृंदावन में उमड़ेगी भारी भीड़, 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक यात्रा से करें परहेज की

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

मथुरा। नववर्ष 2026 के अवसर पर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक अत्यधिक भीड़ रहने की चेतावनी देते हुए श्रद्धालुओं से इस अवधि में वृंदावन यात्रा टालने या भीड़ की स्थिति का आकलन कर ही आने की अपील की है।

हर साल नए साल के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचने के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए रास्तों का ही उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी स्थिति में धक्का-मुक्की या जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने साथ बैग, कीमती सामान या अनावश्यक वस्तुएं न लाएं। जूते-चप्पल निर्धारित स्थानों पर ही उतारें, जिसके लिए मुख्य मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ के दौरान जेबकतरे और मोबाइल चोर सक्रिय रहते हैं, इसलिए अपने सामान और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। परिजनों से बिछड़ने की स्थिति से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची रखने की सलाह दी गई है। इससे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस को मदद करने में आसानी होगी। भारी भीड़ और दबाव को देखते हुए प्रशासन ने वृद्धजनों, छोटे बच्चों, दिव्यांग व्यक्तियों तथा हृदय या श्वास संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों को इस अवधि में मंदिर न आने की सलाह दी है।

दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालु खाली पेट न रहें और अपनी जरूरी दवाइयां साथ लेकर आएं। किसी भी आपात स्थिति, तबीयत खराब होने या सामान खोने की स्थिति में श्रद्धालु गेट नंबर-2 और संबंधित पुलिस चौकी पर बने ‘खोया-पाया केंद्र’ से संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, स्वयंसेवक और मेडिकल सुविधाएं तैनात रहेंगी। मंदिर प्रशासन ने अंत में सभी श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ही दर्शन करें, ताकि नववर्ष के मौके पर सभी भक्त सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कर सकें।

Banke Bihari Temple Crowds Lord Banke Bihari Darshan Updates Mathura Tourism Advisory Vrindavan Banke Bihari Advisory 2026 Vrindavan New Year 2026 Alert Vrindavan Travel Warning नए साल पर वृंदावन की भीड़ बांके बिहारी मंदिर ताजा खबर बांके बिहारी मंदिर दर्शन गाइडलाइन मथुरा पुलिस एडवाइजरी मथुरा वृंदावन न्यूज़ वृंदावन बांके बिहारी मंदिर एडवाइजरी 2026
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.