
दुमका : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की पुलिस ने झारखंड के दुमका से 47 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर अपनी 15 वर्षीय बेटी के कथित यौन शोषण का आरोप है। उसके खिलाफ दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, किशोरी पिछले एक वर्ष से मानसिक रूप से परेशान थी। इलाज के लिए परिवार उसे वेल्लोर ले गया, जहां डॉक्टरों से बातचीत के दौरान उसने कथित तौर पर अपने पिता द्वारा यौन शोषण किये जाने का खुलासा किया।इसके बाद उसकी मां ने दुर्गापुर न्यू टाउनशिप थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी बेटी को धमकाता था और किसी को घटना बताने पर मां को छोड़ने की बात कहता था। इल्जाम ये भी है कि इसी दबाव में बेटी डीप डिप्रेशन में चली गई और उसने खुद को मिटाने की भी कोशिश की। खबर है कि आरोपी के नामी कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत है। तबादले के बाद चार महीने पहले ही दुमका आया था। वहीं इधर उसने खुद को बेगुनाह बताया। पुलिस मामले की गहराई से तहकीकात में जुट गई है।

