Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»सदन जनता के पैसे से चलता है और विधायकों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को सदन में उठाएं.
Uncategorized

सदन जनता के पैसे से चलता है और विधायकों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को सदन में उठाएं.

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही में पहले हाफ में हिस्सा लेने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने विपक्षी बीजेपी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला. उन्होंने बीजेपी विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने की नसीहत देते हुए कहा कि सदन जनता के पैसे से चलता है और विधायकों का कर्तव्य है कि वे जनता की समस्याओं को सदन में उठाएं.

डॉ. अंसारी ने कहा, “सदन जनता के पैसे से चलता है. जनता की समस्याएं सदन में उठनी चाहिए. मेरी बीजेपी विधायकों से अपील है कि वे नेता प्रतिपक्ष की बात मानें और सदन की मर्यादा बनाए रखें.” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी विधायक का सदन में रहना या न रहना उसका व्यक्तिगत निर्णय है, लेकिन सदन की गरिमा बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है.
निशिकांत दुबे को झारखंड से लोकसभा नहीं जीतने देंगे- इरफान अंसारी

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में की गई टिप्पणी को दुखद बताते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने कहा कि अब हम निशिकांत दुबे को झारखंड से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद नहीं बनने देंगे. उन्होंने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका स्वभाव पूरी तरह बीजेपी नेताओं के उलट है. उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि बीजेपी के लोग भारतीय हैं ही नहीं. अंग्रेज इस देश से चले गए, लेकिन उनके गुणों को बीजेपी नेताओं ने अपना लिया है.

इरफान अंसारी ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि बीजेपी के लोग हिंदुस्तानी हैं ही नहीं उन्होंने बीजेपी को अंग्रज का दूसरा रूप बताया. उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि अंग्रेज चले गए और उनकी मानसिकता को बीजेपी के लोग आगे बढ़ा रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री ने झारखंड में बीजेपी के विधायकों पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि झारखंड से बीजेपी के 12 विधायक हैं, जिनमें से 9 विधायक दूसरे राज्यों के हैं. यह दुखद है कि छत्तीसगढ़ से आया व्यक्ति यहां आकर मुख्यमंत्री बन जाता है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां के लोग अगर आप पर विश्वास करते हैं, तो उसके पीठ में छुरा नहीं भोंकना चाहिए.

महागठबंधन मजबूत, 25 साल तक सेवा करेंगे- स्वास्थ्य मंत्री

कांग्रेस विधायक एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने दावा किया कि राज्य में महागठबंधन बेहद मजबूत है. उन्होंने कहा, “बीजेपी वाले मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते रहें, लेकिन यहां महागठबंधन अटूट है. झारखंड की 27 प्रतिशत आदिवासी आबादी, 17 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी और अन्य वर्गों के सहयोग से हम पांच साल नहीं, बल्कि 25 साल तक जनता की सेवा करते रहेंगे.” उन्होंने स्पष्ट किया कि गठबंधन सरकार जनता के हित में काम कर रही है और आने वाले समय में भी यह सिलसिला जारी रहेगा

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.