पटना: जनशक्ति जनता दल के नेता और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव अपने परिवार से अलग रह रहे हैं। बीते दिनों तेजस्वी यादव के बेटे इराज के जन्मदिन में तेज प्रताप यादव शामिल हुए। तेज प्रताप यादव पटना से फ्लाइट पकड़कर गाजियाबाद पहुंचे और अपने भतीजे के जन्मदिन में शामिल हुए। इस दौरान तेज प्रताप काफी खुश नजर आए। इस मौके पर लगभग पूरा लालू परिवार जमा था। तो लगे हाथ तेज प्रताप को मनाने की पहल हुई। सूत्रों के मुताबिक तेज प्रताप को राजद का एमएलसी बनने का ऑफर दिया गया, लेकिन जेजेडी के नेता ने ऑफर ठुकरा द सूत्रों के मुताबिक, लालू यादव के कहने पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने अपने बड़े भाई को मनाने के लिए राजद से एमएमली बनने का ऑफर दिया। बताया जा रहा है कि राबड़ी देवी चाहती थीं कि परिवार से बाहर चल रहे घर के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को एमएलसी बनाया जाए। इसके लिए राबड़ी देवी ने लालू यादव और तेजस्वी को मना लिया था। लेकिन तेज प्रताप ने ऑफर ठुकरा दिया।

तेज प्रताप ने रखी थी अपनी पार्टी से MLC बनने शर्त
बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव एमएलसी तो बनना चाहते हैं, लेकिन वो राजद के सिंबल पर नहीं, बल्कि अपनी जनशक्ति जनता दल की ओर से। तेज प्रताप चाहते हैं कि वो जेजेडी के सिंबल पर बिहार विधान परिषद चुनाव लड़ें और राजद उनका समर्थन करे। तेज प्रताप की ये शर्त राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव को मंजूर नहीं है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version