Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»हजारीबाग में बच्चा चोरी की बात निकली झूठ, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर नवजात को किया सकुशल बरामद
Uncategorized

हजारीबाग में बच्चा चोरी की बात निकली झूठ, पुलिस ने तीन घंटे के अंदर नवजात को किया सकुशल बरामद

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 27, 2026No Comments3 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबागः तीन दिन के नवजात शिशु के कथित चोरी मामले का हजारीबाग पुलिस ने महज तीन घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में नवजात शिशु की चोरी की बात झूठ निकली. दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि हजारीबाग के लक्ष्मी पेट्रोल पंप के समीप कोई महिला नवजात शिशु को उसकी मां की गोद से छीनकर ले गया है.

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा और सच्चाई सामने लाई. पुलिस ने नवजात शिशु को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है.
दरअसल,हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र में 26 जनवरी 2026 को नवजात बच्चे के चोरी होने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया था. लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास से एक महिला का तीन दिन का नवजात बच्चा चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी.

हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों के निर्देश पर विशेष जांच टीम (SIT) का गठित की गई थी. गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर छापेमारी की और तीन घंटे के भीतर ग्राम करमा, थाना चौपारण क्षेत्र से नवजात शिशु को सुरक्षित बरामद कर लिया.
एसपी के अनुसार नवजात शिशु की मां ने ही नवजात को अपनी एक सहेली को सौंप दिया था. पुलिस की पूछताछ में नवजात की मां ने बताया कि पहले से ही उसके पांच बच्चे हैं. आर्थिक तंगी की वजह से बच्चों के भरण-पोषण में परेशानी आ रही है. इस कारण मां ने अपने नवजात शिशु को अपनी सहेली को दे दिया था. इसी दौरान नर्सिंग होम के पास महिला के परिजन पहुंच गए. जिसके बाद महिला ने मामले को छिनतई या चोरी का रूप देते हुए अज्ञात महिला द्वारा बच्चा ले जाने की कहानी गढ़ दी.
एसपी ने बताया कि बेबी देवी नामक महिला के छठे बच्चे का जन्म 24 जनवरी को हजारीबाग के सदर अस्पताल में हुआ था. महिला का पति मुंबई में मजदूरी करता है और आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण छठे बच्चे का पालन-पोषण करने में दंपती असमर्थ थे. इसी कारण पति की सहमति से बेबी देवी ने अपने नवजात बच्चे को अपनी सहेली की मौसेरी बहन मालती देवी को 26 जनवरी को लक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास सौंप दिया था.

गलत सूचना देने पर होगी कार्रवाईः एसपी

बाद में परिजनों और समाज के डर से बेबी देवी ने बच्चे के चोरी होने की मनगढ़ंत कहानी बना दी, जिसकी सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई थी. स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर इंद्रपुरी चौक घंटों जाम में रखा था. एसपी ने कहा कि मामले की हर पहलू से जांच की गई है. उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की अफवाह या गलत सूचना फैलाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.