
धनबाद : बोकारो के बेरमो की बेटी स्वाति कुमारी ने धनबाद में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी का पदभार ग्रहण किया। झारखंड शिक्षा सेवा के 2025 कैडर की नवचयनित बेरमो की बेटी कुमारी स्वाति ने मंगलवार को धनबाद में अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी (एसईओ) का पदभार ग्रहण कर लिया। यह उनकी पहली पोस्टिंग है। जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा डीएससी आयुष कुमार ने उन्हें औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी । इस दौरान एसडीपीओ आशीष कुमार के साथ कई विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे। पदभार लेने के बाद कुमारी स्वाति ने कहा कि उनकी प्राथमिकता शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता लाना और विभागीय कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करना है। उन्हें क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इधर झारखंड माध्मिक शिक्षक संघ में कुमारी स्वामी का स्वागत किया उन्हें अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर शुभकामनाएं दी। संघ ने शिक्षा और शिक्षक क्षेत्र में सहयोग का भरोसा दिलाया।

