रांची:जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से केंद्र सरकार और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंनेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पर तंज कसते हुए कहा कि यह केंद्र की उपलब्धियां नहीं बल्कि कथित 24 गबनों का कार्यकाल रहा है. जेएमएम नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यह भारतीय गबन पार्टी है.

वहीं, कृषि राज्यमंत्री द्वारा खीरे पर लिए हुए सब्सिडी पर भी कटाक्ष करते हुए जेएमएम ने पत्रकारों को खीरा खिलाया और हमला बोलते हुए कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री भगीरथ चौधरी के सब्सिडी लेने के मामला पर भी सुप्रीयो भट्टाचार्य ने जमकर हमला बोला.

प्रेस वार्ता के दौरान जेएमएम ने नोटबंदी, सार्वजनिक उपक्रमों, बैंकिंग व्यवस्था, किसानों, रोजगार, शिक्षा, संसद, संस्थाओं, विदेश नीति, मणिपुर, परिसीमन और कथित तौर पर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े मामलों सहित कई मुद्दों को उठाया. पार्टी का आरोप है कि इन वर्षों में लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया गया,युवाओं से रोजगार के वादे पूरे नहीं हुए,किसानों की समस्याएं बढ़ी और देश की अर्थव्यवस्था व संस्थागत व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ा.

जेएमएम महासचिव ने यह भी आरोप लगाया है कि राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित भूमि लेन-देन के मामले में एजेंसियों ने कार्रवाई नहीं की और इस पर सवाल उठाए. पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार अपने 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाने के बजाय इन मुद्दों का जवाब दे. साथ ही केंद्र सरकार की आर्थिक और विदेश नीति की भी आलोचना की गई.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version