रांची। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत सरकार द्वारा पद्मभूषण सम्मान से अलंकृत किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया है। श्री सहाय ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य गठन, गरीबों,शोषितों और वंचित वर्ग के सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक उत्थान के लिए गुरुजी द्वारा किए गए रचनात्मक कार्य अतुलनीय व अविस्मरणीय हैं। श्री सहाय ने कहा कि झारखंड वासियों को केन्द्र सरकार से अपेक्षा थी कि अलग राज्य के गठन और सर्व समाज के प्रति दिशोम गुरु के समर्पण व उनके उल्लेखनीय योगदान के आधार पर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाता। इस संबंध में झारखंड विधानसभा के बीते सत्र के दौरान सर्वसम्मति से गुरु जी को भारत रत्न दिए जाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को प्रेषित किया गया था।
श्री सहाय ने आशा जताई कि समाज,राज्य और देश के प्रति गुरुजी के संघर्षों को स्मरण करते हुए भारत सरकार इस दिशा में कदम उठाएगी

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version