Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज होगा भव्य उद्घाटन,
Uncategorized

राजकीय इटखोरी महोत्सव का आज होगा भव्य उद्घाटन,

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टFebruary 19, 2026No Comments3 Mins Read48 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के केंद्र मां भद्रकाली मंदिर परिसर में 19, 20 और 21 फरवरी को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जिला प्रशासन ने सुरक्षा, स्वच्छता, बिजली आपूर्ति, पेयजल, पार्किंग, यातायात नियंत्रण और सांस्कृतिक मंच की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है.[ 19 फरवरी को अपराह्न 3:00 बजे मुख्य अतिथि के आगमन, दर्शन-पूजन और विधिवत उद्घाटन के साथ महोत्सव का शुभारंभ होगा. उद्घाटन सत्र में सुषमा नाग और स्वागतम् ग्रुप द्वारा पारंपरिक कड़सा लोकनृत्य-गीत की प्रस्तुति दी जाएगी. स्थानीय संस्कृति की झलक से कार्यक्रम की शुरुआत दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी.

वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती
उद्घाटन के बाद सायं 4:30 से 5:30 बजे तक मुहाने नदी तट पर वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती आयोजित की जाएगी. धार्मिक वातावरण और मंत्रोच्चार के बीच दीपों की जगमगाहट श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराएगी. प्रशासन ने आरती स्थल पर सुरक्षा, प्रकाश और बैरिकेडिंग की विशेष व्यवस्था की है.

लोक और शास्त्रीय कलाओं का संगम
पहले दिन शाम को विपिन मिश्रा एवं समूह द्वारा शंख और डमरू वादन प्रस्तुत किया जाएगा. इसके बाद मानभूम छऊ नृत्य, बुटन देवी एवं दल द्वारा झुमर नृत्य, अनुपम गिरी और सुधीर कुमार पाण्डे की गायन प्रस्तुति तथा कर्नाटक का यक्षगान मंचित होगा. विविध संस्कृतियों का यह संगम महोत्सव को राष्ट्रीय स्वरूप प्रदान करेगा. सायं 7:20 से 7:35 बजे तक आकाश में आकर्षक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रहेगा. इसके बाद पाईका नृत्य, आरम्भ बैंड (हजारीबाग) तथा रोहित आर.के. ग्रुप और नितेश कच्छप द्वारा रात्रि 11:00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी.

दूसरे दिन सेमिनार और बॉलीवुड की शा 20 फरवरी को दोपहर 1:00 से 3:00 बजे तक बौद्धिक सेमिनार का आयोजन होगा, जिसमें क्षेत्रीय इतिहास, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की जाएगी. सायंकालीन सत्र में शिवानी पाण्डे, अग्रिमा गुप्ता, सुप्रिया डांस ग्रुप, कुमारी दित्या, माधवी गुप्ता और दीप्ती मिश्रा अपनी प्रस्तुतियां देंगी. ओड़िशा का गोटीपुवा नृत्य, ओड़िसी लोकनृत्य, सिमरन शाह डांस ग्रुप द्वारा कृष्ण भक्ति नृत्य और कथक नृत्य भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे. रात्रि 9:00 से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे, जो दूसरे दिन का मुख्य आकर्षण रहेगा.

तीसरे दिन प्रदर्शनी और सांस्कृतिक समापन
फरवरी को प्रातः 11:00 बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा, जो महोत्सव की अवधि तक जारी रहेगी. इसमें स्थानीय हस्तशिल्प, कला, कृषि उत्पाद और सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे. सायंकालीन कार्यक्रम में साक्षी प्रिया दुबे, गोण्ड नृत्य, सुखराम पाहन एवं दल द्वारा मुण्डारी नृत्य, मृनालनी अखौरी, तमिलनाडु का भरतनाट्यम और थापाट्टम प्रस्तुत किया जाएगा. इसके अलावा बॉलीवुड गायक रवि त्रिपाठी और किस्सु राहुल डांस ग्रुप अपनी प्रस्तुति देंगे. रात्रि 9:15 से 11:00 बजे तक सुप्रसिद्ध भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी की प्रस्तुति होगी. इसके बाद रात्रि 11:00 बजे समापन समारोह आयोजित किया जाएगा.
महोत्सव की अंतिम तैयारियों का निरीक्षण करने हेतु उपायुक्त कीर्तिश्री ने जिला स्तरीय अधिकारियों और दंडाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया. मुख्य मंच परिसर में पुलिस पदाधिकारियों के साथ संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को सौंपे गए दायित्वों की जानकारी दी गई. उपायुक्त ने विशेष रूप से मुहाने नदी तट पर प्रस्तावित गंगा आरती की तैयारियों की समीक्षा की और सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए. तीन दिनों तक चलने वाला यह राजकीय इटखोरी महोत्सव न केवल सांस्कृतिक विविधता का उत्सव है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई ऊर्जा देने वाला आयोजन साबित होगा.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.