Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»नामकुम थाना के हाजत में आत्महत्या मामले में एसएसपी की कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
Uncategorized

नामकुम थाना के हाजत में आत्महत्या मामले में एसएसपी की कार्रवाई, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 5, 2026No Comments2 Mins Read8 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां वर्षीय मासूम की गला दबाकर हत्या करने के आरोपी जगाई मुंडा ने पुलिस हिरासत (हाजत) के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद महकमे में हड़कंप मच गया है. कर्तव्य में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी राकेश रंजन ने थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई है.
घटना की शुरुआत नामकुम थाना कांड संख्या-50/26 से हुई. वादिनी अंजु देवी (32 वर्ष) ने आरोप लगाया था कि खूंटी निवासी जगाई मुंडा ने उनके 12 वर्षीय पुत्र रमेश हजाम का अपहरण कर लिया है. अनुसंधान के दौरान यह तथ्य सामने आया कि अंजु देवी और अभियुक्त जगाई मुंडा के बीच पिछले 5-6 वर्षों से प्रेम प्रसंग था. हाल ही में अभियुक्त की पत्नी को इस संबंध की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद अंजु ने उससे दूरी बना ली थी.इसी रंजिश में जगाई मुंडा ने अंजु को धमकी दी थी और दो मार्च उसके बेटे का स्कूल से अपहरण कर लिया.पुलिस पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि वह बच्चे को मोटरसाइकिल पर बैठाकर रामगढ़ के मुइयाडीह जंगल ले गया. वहां उसने मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने की नियत से पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया. पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर जंगल से मृतक रमेश हजाम का शव बरामद किया.
[गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नामकुम थाना लाया गया था. उसकी सुरक्षा के लिए हाजत के बाहर ओडी पदाधिकारी प्रभुवन कुमार समेत पांच कर्मियों को तैनात किया गया था,लेकिन देर रात अभियुक्त ने कंबल की धारी वाले कपड़े का फंदा बनाया और हाजत के लोहे के गेट से लटककर आत्महत्या कर ली. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने एएसआई प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, ग़यानंद, सिपाही मुकेश ठाकुर, राहुल प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया और चौकीदार रेहान अंसारी महानंद टोप्पो को अनुशासनिक कार्रवाई के लिए डीसी रांची से अनुरोध किया गया है. साथ ही नामकुम थाना प्रभारी के निलंबित के लिए आगे की कार्रवाई की गई.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.