
शराब के नशे में धुत होकर सरकारी पिस्टल गुम करने के मामले में पलामू पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने कार्रवाई की है. एसपी ने टाईगर मोबाइल के जवान बैजनाथ प्रसाद यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि यह मामला किसी प्रशासनिक विफलता का नहीं, बल्कि एक जवान की व्यक्तिगत लापरवाही का है. इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उसे निलंबित कर दिया गया है.
उन्होंने कहा कि पलामू पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि हथियार का किसी भी आपराधिक घटना में उपयोग नहीं हुआ है और समय रहते उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

