Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»सीसीएल में हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात
Uncategorized

सीसीएल में हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण, पुलिस पदाधिकारी के साथ जवान तैनात

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMay 6, 2026No Comments2 Mins Read35 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

गिरिडीह: सीसीएल गिरिडीह एरिया के सीपी साइडिंग (क्रशर) में हिंसक झड़प हो गई. यहां कथित कोयला चोर और कर्मियों में भिड़ंत हो गई. पथराव हुआ, वाहनों में तोड़फोड़ की गई तो छुरेबाजी भी हुई. मंगलवार रात हुई इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक मुफ्फसिल थाना इलाके के खंडीहा निवासी दिलीप दास था. घटना के बाद से क्षेत्र की स्थिति तनावपूर्ण है. ऐसे में पुलिस पदाधिकारी के साथ जवानों की तैनाती है.
मृतक के भतीजे ने लगाया हत्या का आरोप
घटना को लेकर मृतक के भतीजा आशीष दास ने सीसीएल अधिकारी रामसागर के अलावा करण, विकास, असगर, अख्तर, बालदेव समेत अन्य पर हत्या का आरोप लगाया है. इनका कहना है कि दिलीप शाम में शौच करने के लिए घर से आगे कबरीबाद खंडिहा क्रशर की तरफ गया था, इसी क्रम में उक्त लोगों ने उसे घेर कर चाकू मारकर हत्या कर दी.साइडिंग और क्रशर में तैनात रामसागर का कहना है कि मंगलवार की रात को 40-50 संख्या में चोरों ने कोयला लदी हाइवा को रोक दिया. सूचना पर जब हमलोग पहुंचे तो हमला कर दिया गया. कई कर्मियों के साथ मारपीट की गई. वाहन में तोड़फोड़ की गई. गार्ड असगर का भी कहना है कि कोयला चोरों ने हमला किया, जिसमें आधा दर्जन गार्ड घायल हो गए. कई कर्मी को गंभीर चोटें भी लगी है. इनका कहना है कि वे लोग खुद ही पीटे जा रहे थे. वे यहां ड्यूटी करने आए थे. चाकू उनकी तरफ से नहीं चला है. इधर, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे स्थानीय पूर्व मुखिया शंकर दास ने कहा कि कोलियरी क्षेत्र के आसपास के कई लोगों का घर कोयला से ही चलता है. कुछ लोग कोयला चोरी करते हैं. जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मंगलवार की रात को कोयला चोरी के लिए कई लोग आए थे. इस दौरान झड़प हो गई. एक व्यक्ति को चाकू मारा गया है, जिसकी मौत हो गई है. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जानी चाहिए.

पुलिस के साथ प्रबंधन भी पहुंचा

दूसरी तरफ घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ जीतबाहन उरांव, सीसीएल के महाप्रबंधक गिरीश कुमार राठौर, परियोजना पदाधिकारी गोपाल सिंह मीणा, मुफ्फसिल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो पहुंचे. घटना की जानकारी ली. एसडीपीओ ने कहा कि झड़प हुई है. एक व्यक्ति को चाकू लगने से मौत हुई है. महाप्रबंधक गिरीश राठौर का कहना है कि कोयला चोरों ने हमला किया था.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.