Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»श्री श्याम संघ का रक्तदान शिविर सफल, 113 यूनिट रक्त संग्रह हेलमेट के साथ सुरक्षा का संदेश
Uncategorized

श्री श्याम संघ का रक्तदान शिविर सफल, 113 यूनिट रक्त संग्रह हेलमेट के साथ सुरक्षा का संदेश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read80 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए श्री श्याम संघ द्वारा स्थानीय माहेश्वरी भवन में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर रोशनी खलखो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को “महादान” बताते हुए कहा कि यह निःस्वार्थ सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।
शिविर के संयोजक अभिषेक चौधरी एवं रूपेश लोहिया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि “रक्तदान ही जीवनदान है” और यह ऐसा दान है, जो केवल मनुष्य ही मनुष्य को दे सकता है।
शिविर में कुल 113 रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।संस्था द्वारा रक्तदाताओं के सम्मान एवं प्रोत्साहन हेतु सभी रक्त वीरो को हेलमेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया, जिससे “रक्तदान के साथ सुरक्षा” का महत्वपूर्ण संदेश भी समाज तक पहुंचाया गया।
इस अवसर पर समफोर्ड हॉस्पिटल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न जांच की गई। साथ ही शहर के ख्यातिप्राप्त दंत चिकित्सक डॉ. वेदांत पोद्दार एवं डॉ. मुदिता पोद्दार द्वारा दंत परीक्षण कर उपस्थित लोगों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में अश्वनी कुमार,राजेश खेतान, भगवती हेतमसरिया,श्रुति अग्रवाल,आँचल लोहिया,बबीता हेतंसरिया ने प्रथम बार रक्तदान कर समाज में प्रेरणादायक संदेश दिया।
इस अवसर पर पूर्व डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय,माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष किशन साबू ,अमरचंद बेगानी,विश्वनाथ नारसरिया, संस्था के अध्यक्ष कमलेश संचेती,अनिल लोहिया,मनोज काबरा,सौरभ कटारुका,विनायक पोद्दार,संजय सुरेका,संतोष लोहिया,प्रतीक मोर,आशीष अग्रवाल,सुरेश सारदा,आकाश शर्मा,विकास लोहिया,मुकेश कटारूका, सुमित अग्रवाल,उत्कर्ष लोहिया,रवि अग्रवाल सहित अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।
मंत्री संजय सुरेका ने संस्था द्वारा सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.