
रांची राधे कृष्णा राधे कृष्णा राधे राधेहरमू रोड के श्री श्याम मंदिर मे रंग रंगीलो श्री श्याम फागण अमृत महोत्सव के द्वितीय दिवस में जयपुर से आए गिरिराज शरण ने विधि विधान अनुष्ठान के साथ श्याम कथा का शुभारंभ करवाया । वैदिक मंत्रोच्चार से हरमू रोड का श्री श्याम मंदिर गूंज रहा था।
मुख्य यजमान कमल मोर नयना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर ने पूजन आरती करके श्याम कथा का प्रारंभ करवाया। आज द्वितीय दिवस के प्रसंग में कृष्ण द्वारा घटोत्कच विवाह प्रस्ताव मोरबी घटोत्कच विवाह वीर बर्बरीक जन्म उत्सव वीर बर्बरीक का द्वारिका आगमन महीसागर गुप्त क्षेत्र तपस्या के प्रसंग से श्याम मंदिर गुंजायमान था।
संध्या 4:00 बजे जब मंदिर के पट खुले तो मंदिर परिसर में नियमित भक्तों की भीड़ के साथ श्याम कथा सुनने वाले भक्तों का भी तांता लगा हुआ था। मण्डल के महामंत्री गौरव अग्रवाल ने बताया कि श्याम कथा में आने वाले भक्तों के लिए बैठने की सुंदर व्यवस्था की गई हैं। श्री श्याम कथा के प्रारंभ से लेकर रात्रि आरती तक भक्तों के बीच केसरिया पेडा फल प्रसाद का वितरण किया जाता है। आज की कथा में कमल मोर नैना मोर प्रतीक मोर श्वेता मोर पियूष मोर राजेश बेला प्रकाश योगेश सौरभ कटारुका स्नेहलता अग्रवाल अन्नपूर्णा सरावगी सीमा पोद्दार स्वेता अग्रवाल उपस्थित हुए। आयोजन को सफल बनाने के लिए मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका महामंत्री गौरव अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोज खेतान मंत्री विष्णु चौधरी उपमंत्री प्रवीण सिंघानिया आदित्य लोहिया प्रचार मंत्री रोहित अग्रवाल सहित 100 अन्य कार्यकर्ता श्याम कथा को सफल बनाने में लगे हुए थे। उपरोक्त सभी जानकारी मंडल के महामंत्री गौरव अग्रवाल मोनू ने दी।

