मुंबई। निर्देशक आदित्य धर की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों अपने संगीत और भव्यता को लेकर चर्चा में है। फिल्म का गाना ‘इश्क जलाकर’ रिलीज होते ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गया है। इस गाने में गायक शहजाद अली की आवाज और रणवीर सिंह की दमदार परफॉर्मेंस ने लोगों का दिल जीत लिया है।

गाने की सफलता के बाद शहजाद ने रणवीर के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि ‘धुरंधर’ उनके करियर का सबसे खास प्रोजेक्ट है और ‘इश्क जलाकर’ केवल एक गीत नहीं बल्कि उनकी भावनाओं का प्रतीक है। शहजाद ने कहा कि जब भी कोई कहानी जुनून और गहराई से भरपूर होती है तो कलाकार उसमें पूरी तरह डूब जाता है।

उनके अनुसार, रणवीर सिंह के साथ काम करना किसी तूफान के साथ तालमेल बिठाने जैसा अनुभव था। उन्होंने कहा कि रणवीर ऐसे अभिनेता हैं जो हर सीन और हर संगीत को पूरी तरह जीते हैं, सिर्फ निभाते नहीं। इसकी वजह से आसपास काम करने वाले कलाकार भी अपनी पूरी क्षमता देने के लिए प्रेरित होते हैं। शहजाद ने बताया कि गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ जैसे वे भावनाओं के तेज बहाव में बह रहे हों।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version