सेवा भारती,रांची महानगर द्वारा सेवा बस्तियों में संचालित स्वावलंबन प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन,पीको मशीन दी गई। बिरसा चौक,प्रकाश नगर स्थित सेवा निकेतन में आयोजित सेवा भारती की कल्पतरु स्वावलंबन योजना के अंतर्गत 8 महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीन मिली।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि सेवा भारती के स्वावलंबन प्रशिक्षण केन्द्रों से प्रशिक्षित महिलाएं अपने पैरों पर खड़े हो कर स्वावलंबी जीवन जी रही हैं। अपने परिवार को आर्थिक सहायता कर रही हैं साथ ही समाज में इनका स्वाभिमान बढ़ा है। मौके पर महानगर अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने बताया कि सिलाई-कटाई हुनरमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सेवा भारती द्वारा न्यूनतम किश्तों पर सिलाई मशीन दी गई है। आगे चलकर इस स्वावलंबन योजना को वृहद रूप देना है जिससे बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त हो सकेंगी। मौके पर महिलाओं ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा भारती के सहयोग से हमें रोजगार खड़ा करने का सुनहरा अवसर मिला है। कार्यक्रम में सेवा भारती,रांची महानगर सचिव श्याम टोरका,भारती रायपत,मनोज कुमार, दुष्यंत कुमार, सहित स्वावलंबन केंद्र की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version