Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»नोएडा में युवक की मौत से सनसनी, लिविंग पार्टनर पर गंभीर आरोप
देश

नोएडा में युवक की मौत से सनसनी, लिविंग पार्टनर पर गंभीर आरोप

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 6, 2026No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां लिविंग रिलेशनशिप में रह रहे 27 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक ने कथित तौर पर अपनी महिला मित्र के घर में पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद मृतक के भाई की शिकायत पर उसकी लिविंग पार्टनर और उसके कुछ परिचितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यह मामला थाना फेस-3 क्षेत्र के मामूरा गांव का है। मृतक की पहचान अतुल कुमार ओझा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला था। वह नोएडा में किराए पर रह रहा था और गरिमा सिंह नामक युवती के साथ लिविंग रिलेशनशिप में था।

सोमवार रात अचानक घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अतुल ने गरिमा के कमरे में पंखे से फंदा लगाया था। पुलिस अब हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मृतक के भाई नवीन कुमार ओझा ने थाना फेस-3 में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके भाई को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। नवीन का कहना है कि 4 जनवरी की रात करीब दो बजे एक फोन कॉल के जरिए उन्हें बताया गया कि अतुल की तबीयत खराब है। जब वह अगले दिन नोएडा पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि उनके भाई की मौत हो चुकी है और शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा है।

परिजनों का आरोप है कि अतुल को उसकी लिविंग पार्टनर और उसके अन्य जानकारों ने ऐसा कदम उठाने के लिए मजबूर किया। इसी आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस गरिमा सिंह से पूछताछ कर रही है और कॉल डिटेल, परिस्थितियों व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोएडा खबर पुलिस जांच फेस-3 थाना युवक की मौत लिविंग रिलेशनशिप मामला
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026

कांग्रेस ने गठबंधन को दिया धोखा, पूरे मामले की हो जांच: भाकपा माले

June 19, 2026

झारखंड राज्यसभा चुनाव: बैजनाथ राम और परिमल नाथवाणी जीते।

June 18, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.