जमशेदपुर : झरिया विधायक रागिनी सिंह के धनबाद स्थित सिंह मेंशन आवास पर हुए बमबारी मामले को लेकर जमशेदपुर विधायक सरयू राय ने जिला प्रशासन पर सवाल खड़ा किया। उन्होंने मिडिया से बात करते हुए कहा है कि धनबाद में जिला पुलिस की नहीं चलती ,यहाँ अपराधियों का बोलबाला है। किसी ऐसे दबंग द्वारा इस तरह की घटना को अंजाम दिया जाता है जो राज्य सरकार और केंद्र सरकार में पकड़ रखता है, सबसे शर्म की बात की महिला विधायक के घर बम फेंक कर अपनी दबंगई दिखाई जा रही है जो एक चिंतनीय विषय है। धनबाद में मेयर का चुनाव होने वाला है और उसी को लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देकर दबंग लोग अपना दबाव बनाया जा रहा है, धनबाद में इस तरह की घटनाएं आम हो चुकी ह। राज्य सरकार इस पर एक विशेष टीम गठित कर कार्रवाई करना चाहिए। तभी अपराधियों का मनोबल टूटेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version