कर्मधारा ट्रस्ट द्वारा शनिवार को राँची के सरला बिरला पब्लिक स्कूल के भव्य परिसर में ऐतिहासिक ‘हनुमान रोअर’ का आयोजन किया गया. ‘वीर शक्ति का उदय: 2000 युवा, एक आवाज़’ कर्मधारा ट्रस्ट द्वारा आयोजित यह मेगा इवेंट राँची के युवाओं की वीर शक्ति को जागृत करने का एक अनूठा प्रयास था. इस आयोजन का मकसद हनुमान चालीसा को एक सांस्कृतिक और साहित्यिक माध्यम के रूप में इस्तेमाल कर छात्रों में साहस, अनुशासन और निस्वार्थ सेवा जैसे मूल्यों का संचार करना था.
सरला बिरला पब्लिक स्कूल में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 तक चले इस कार्यक्रम में सरला बिरला पब्लिक स्कूल, फिरायालाल पब्लिक स्कूल, ब्रिजफोर्ड जीपी जालान, ब्रिजफोर्ड तुपुदाना, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड तथा डीएवी आनंद स्वामी स्कूल के प्राइमरी और सेकेंडरी कक्षा के 1500 से अधिक छात्रों ने दो अलग-अलग ग्रुपों में भाग लिया.
प्राइमरी वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार, स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड को द्वितीय पुरस्कार तथा ब्रिजफोर्ड जीपी जालान को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ, वहीं सेकेंडरी वर्ग में सरला बिरला पब्लिक स्कूल को प्रथम पुरस्कार, फिरायालाल पब्लिक स्कूल को द्वितीय पुरस्कार तथा स्वामी सहजानंद ब्रिजफोर्ड को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. सर्वाधिक छात्रों की उपस्थिति के कारण पब्लिक स्कूल को स्पेशल अवार्ड दिया गया, इस स्कूल के 375 छात्रों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. सभी विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर गोपाल पाठक द्वारा ट्रॉफी प्रदान की गई. कर्मधारा ट्रस्ट के सिद्धार्थ सचदेव ने मुख्य अतिथि का श्रीराम अलंकृत दुपट्टा तथा शील्ड प्रदान कर स्वागत किया. इस मौके पर कर्मधारा ट्रस्ट द्वारा इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे सभी छात्रों स्कूल के शिक्षकों पेरेंट्स तथा सभी आगंतुकों को श्रीराम अलंकृत दुपट्टा भेंट कर तथा टीका लगाकर स्वागत किया गया. सभी आगंतुकों के लिए फार्म टु टेबल तथा नरेडी भंडार द्वारा चाय एवं जलपान की व्यवस्था की गई.
इस कार्यक्रम में सरला बिरला पब्लिक स्कूल की कंचन सुखीजा तथा रुकमणी पांडे का विशेष सहयोग रहा तथा कर्मधारा टीम के प्रतीक कुंवर, मयंक गेरा,ज्योति कुंवर, दिव्या गेरा, सिद्धार्थ सचदेव, राजेश गाड़ोदिया, शालिनी सचदेव, कुशाग्र साहू, पूजिता साहू, आयुष तिवारी समेत अन्य की सक्रिय भागीदारी रही.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version