रांची: रांची के अग्रसेन भवन में आयोजित सहज योग क्षेत्रीय युवा शक्ति सेमिनार 2026 (पूर्वी भारत) का दूसरा दिन अत्यंत शांत, आध्यात्मिक और ऊर्जावान वातावरण में सम्पन्न हुआ। दिन का शुभारंभ प्रातःकाल पूर्वी भारत के विभिन्न राज्यों—झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम तथा उत्तर-पूर्वी राज्यों—से पधारे सहज योगियों की सामूहिक सहभागिता के साथ सामूहिक ध्यान से हुआ। इसके पश्चात सम्पूर्ण सहज योग सामूहिकता द्वारा श्री गणेश जी को सामूहिक प्रार्थना एवं वंदना अर्पित की गई, जिससे पूरे परिसर में पवित्रता, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआआज के समस्त सत्रों का संचालन एवं मंच-संयोजन सीमा पांडेय, गोकुल मोहता तथा डॉ. बी. बी. लाल द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।
इस अवसर पर जगदीश मोहता (ट्रस्टी), टी. मधुसूदन (ट्रस्टी, युवा शक्ति), झारखंड राज्य समन्वयक डॉ. बृजभूषण लाल, क्षेत्रीय युवा शक्ति राज्य समन्वयक गोकुल मोहता, जुगल किशोर मारू, श्रीमती पुष्पा मोहता, हरिश बियानी, हरि प्रसाद भियाणी, राजेश सोमानी, राज्य युवा शक्ति समन्वयक विनीत कुमार तथा अनुज कपूर की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके मार्गदर्शन एवं सहभागिता से सेमिनार का दूसरा दिन अत्यंत सफल, अनुशासित एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।आयोजकों ने बताया कि सेमिनार के आगामी दिवसों में चक्र शुद्धि, आत्मनिरीक्षण, नशा-मुक्ति, भावनात्मक संतुलन, पारिवारिक मूल्यों, युवा सशक्तिकरण तथा सामूहिक चेतना से जुड़े और भी महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए जाएँगे।
सहज योग क्षेत्रीय युवा शक्ति सेमिनार 2026 का दूसरा दिन युवाओं के लिए आत्मिक प्रेरणा, मानसिक स्पष्टता और संतुलित जीवन-दृष्टि प्रदान करने वाला अत्यंत सार्थक एवं स्मरणीय सिद्ध हुआ।


