
रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची ने महुआ टोली, ओरमांझी स्थित सचिन तेंदुलकर के युवा फाउंडेशन की बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री वितरण एवं प्रेरणादायी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने खिलाड़ियों के साथ समय बिताया एवं विभिन्न खेलों में भाग लिया। सदस्यों ने उनके अनुभवों एवं उपलब्धियों को भी जाना। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल, शिन गार्ड, जोड़ी मोजे, पानी की बोतलें तथा शोर्ट, वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त फ्रांस के रोटरी क्लब कॉसाद मिडी क्वेर्सी से प्राप्त 700 जर्सियां युवा फाउंडेशन को दी गयी। कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों में कई ऐसी प्रतिभाशाली बालिकाएं थीं, जिन्होंने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। उनकी उपलब्धियों एवं संघर्ष की कहानियों ने उपस्थित रोटेरियनों को अत्यंत प्रेरित किया।

