रांची: रोटरी क्लब ऑफ रांची ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट स्थित “फ्लाइब्ररी” के लिए प्रथम चरण में 300 पुस्तकें भेंट कीं। राँची एयरपोर्ट के निदेशक विनोद कुमार ने इन पुस्तकों को औपचारिक रूप से प्राप्त किया और इस सराहनीय पहल के लिए रोटरी क्लब ऑफ रांची की प्रशंसा की। रोटरी क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष रोटेरियन अमित अग्रवाल ने बताया कि प्रथम चरण में 300 पुस्तकें प्रदान की गई हैं तथा आगामी मंगलवार को लगभग 100 और पुस्तकें भेंट की जाएंगी। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी समय-समय पर विभि
उन्होंने यह भी बताया कि 20 मई को भारत सरकार के नागरिक उड्डयन मंत्री से फ्लाइब्ररी का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। इस पहल को सफल बनाने में अजय दीप वाधवा, रजत भेल, रश्मि अग्रवाल, आस्था भेल, मुकेश तनेजा, अनुराग गुप्ता, शिखा गुप्ता, कनिका मल्होत्रा, कांता मोदी, पायल सूद, श्वेता अग्रवाल, वेद बागला सहित रोटरी क्लब ऑफ रांची के अनेक सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

