
महावीर जयंती के शुभ अवसर पर जैन श्वेतांबर मंदिर डोरंडा से सुबह 8:30 भव्य शोभा यात्रा जून के नाचते गाते भजनों का आनंद लेते हुए सभी जैन समाज के भक्त शोभायात्रा निकालकर झंडा चौक ,डोरंडा बाजार ,पुराना हाईकोर्ट, तुलसी चौक होते हुए वापस जैन श्वेतांबर मंदिर पहुंची। डोरंडा बाजार के समीप श्री राम भरत मिलाप समिति के प्रांगण में मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया एवं शोभायात्रा में सम्मिलित सभी को जल दिया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री राम भरत मिलाप समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा मारवाड़ी युवा मंच रांची दक्षिण शाखा के अध्यक्ष ऋषभ रामपुरिया सचिव राघव शारदा, आशीष मंगल सहित अन्य उपस्थित थे। मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर में आयोजित की गई जैन श्वेतांबर संघ के अध्यक्ष संपत लाल रामपुरिया एवं सचिव विनय नाहटा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया मंच का संचालन राखी रामपुरिया एवं खुशबू बोथरा के द्वारा किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खालको, रांची के पूर्व उपमहापोर संजीव विजयवर्गी,, भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलोक दुबे, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर श्रीमती रोशनी खालको ने कहा कि जिस समाज ने पूरे विश्व को मार्ग दिखाया है आज इसी मार्ग में चलने की आवश्यकता है हिंसा से कई राष्ट्र बर्बाद हो रहे हैं उन्हें इस समाज से अहिंसा का ज्ञान लेना होगा अन्यथा पूरी पृथ्वी पर इसका असर पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व महापौर संजीव विजयवर्गी ने कहा कि 120 परिवारों का समाज रांची में होने के बावजूद यह समाज इतना संगठित है जो अन्य समाजों को प्रेरणा देती है और अपने संस्कृति के बहुत करीब है। भाजपा के युवा नेता रोहित शारदा ने कहा कि जिस प्रकार आज का युग है पढ़ाई के साथ-साथ अन्य कार्यों में भी लोगों को सम्मिलित होना चाहिए प्रतिभा की कमी नहीं है खासकर बच्चियों को मार्शल आर्ट जैसी ट्रेनिंग अवश्य लेनी चाहिए। 1 वर्षों से एक दिन भोजन ग्रहण करते हैं और एक दिन उपवास में रहते हैं ऐसे सुरेश चंद्र बोथरा को संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन घेवर चंद नाहटा ने किया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रकाश चंद्र नाहटा, बालवीर जैन, अजय कोठारी ,अनिल कोठारी, सुभाष बोथरा, संजय कोठारी सुरेश चंद्र बेगानी, संतोष बेगानी सहित अन्य समाज के लोग सम्मिलित हुए।

