Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»झारखंड स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा : व्यवस्था में बड़े बदलाव की रोडमैप तैयार,सीएम ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश
Uncategorized

झारखंड स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा : व्यवस्था में बड़े बदलाव की रोडमैप तैयार,सीएम ने अधिकारियों को दिए कई अहम निर्देश

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJune 2, 2026No Comments4 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

 रांची: झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की. सीएम ने बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि ANM और GNM के रिक्त पदों की बहाली तत्काल की जाए. इसके साथ ही स्पेशलिस्ट डॉक्टरों और अन्य चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने को कहा गया.
 एम्बुलेंस सेवा को लेकर जताई चिंता

मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती महिलाओं को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने और एम्बुलेंस सेवा से जुड़ी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि ओला और उबर की तर्ज पर राज्यव्यापी एम्बुलेंस नेटवर्क विकसित करने की योजना बनाई जाए।

AI आधारित कॉल सेंटर का बनेगा प्लान

सीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं को तकनीक से जोड़ने पर जोर देते हुए AI आधारित कॉल सेंटर शुरू करने की योजना तैयार करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरी व्यवस्था का विस्तृत प्रस्ताव एक सप्ताह के भीतर तैयार कर सरकार को सौंपा जाए।

रेफरल सिस्टम का होगा ऑडिट

मुख्यमंत्री ने राज्यभर में संचालित रेफरल सिस्टम का ऑडिट कराने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग से अपने निदेशालयों के पुनर्गठन (Restructuring) का खाका तैयार कर प्रस्तुत करने को कहा।

ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अलग स्वास्थ्य रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं अलग-अलग हैं। इसलिए दोनों क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग कार्ययोजना तैयार की जाए।
अस्पतालों की साफ-सफाई और रखरखाव पर जोर

बैठक में मुख्यमंत्री ने अस्पतालों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने पर विशेष बल दिया। उन्होंने अस्पतालों के नियमित रखरखाव और उसकी निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्यव्यापी नेत्र जांच शिविर लगाने का निर्देश

सीएम ने पूरे राज्य में चार से पांच दिनों के विशेष नेत्र जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया ताकि अधिक से अधिक लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

रांची सदर अस्पताल के रेडियोलॉजी हब की सराहना

मुख्यमंत्री ने कहा कि रांची सदर अस्पताल में स्थापित सेंट्रल रेडियोलॉजी हब देश के किसी भी सरकारी संस्थान में अपनी तरह का पहला मॉडल है। इस प्रणाली से राज्य के सभी जिलों को जोड़ा गया है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलेगी।

ABHA कार्ड अभियान को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री ने ABHA कार्ड बनाने के अभियान को राज्यभर में मिशन मोड में चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों, कॉलेजों और आंगनबाड़ी केंद्रों में भी विशेष अभियान चलाकर लोगों को इससे जोड़ा जाए।

आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के अध्ययन का निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने नवीनतम मेडिकल तकनीकों का अध्ययन कर विभाग से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

सदर अस्पतालों के कायाकल्प पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री अस्पताल कायाकल्प योजना के तहत राज्य के सभी सदर अस्पतालों को बेहतर बनाने और मरीजों के लिए सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए। पुराने सदर अस्पतालों में एयर कूलिंग कॉन्सेप्ट लागू करने पर भी जोर दिया गया।

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी सीटें

सीएम ने राज्य के मेडिकल कॉलेजों में MBBS और PG सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों में भुगतान संबंधी बाधाओं को दूर कर समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा कराने को कहा।

ब्लड बैंक व्यवस्था होगी मजबूत

मुख्यमंत्री ने ब्लड सेपरेशन यूनिट स्थापित करने, ब्लड बैंक के लिए आवश्यक लाइसेंस प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा पूरी व्यवस्था को ऐप आधारित और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी कार्यालयों और पुलिस कर्मियों के बीच नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने पर भी बल दिया।

आयुष्मान योजना से जुड़े अस्पतालों का होगा ऑडिट

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना से जुड़े अस्पतालों का ऑडिट कराने और उसकी रिपोर्ट विभाग को सौंपने का निर्देश दिया ताकि योजना का लाभ सही तरीके से लोगों तक पहुंचे।

अबुआ दवाखाना और गेस्ट फैकल्टी योजना पर जोर

बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों में रिहैबिलिटेशन एवं थेरेपी सेंटर स्थापित करने की योजना तैयार करने का निर्देश भी दिया गया।मुख्यमंत्री ने अबुआ दवाखाना योजना को जल्द शुरू करने की दिशा में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही राज्य के मेडिकल कॉलेजों में देश के प्रसिद्ध डॉक्टरों को गेस्ट फैकल्टी के रूप में आमंत्रित करने की पहल करने को कहा।

केरल मॉडल पर अंगदान को बढ़ावा देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने केरल की तर्ज पर झारखंड में अंगदान (ऑर्गन डोनेशन) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक अभियान चलाने और आवश्यक नीतिगत पहल करने का निर्देश दिया।

स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार का रोडमैप

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को तकनीक, पारदर्शिता और बेहतर प्रबंधन के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। इसके लिए विभाग को समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर तेजी से अमल करने के निर्देश दिए गए.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026

मानव अधिकार और समावेशी विकास पर राष्ट्रीय मंथन: ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना से ही बनेगा समृद्ध भारत: न्यायमूर्ति विद्युत रंजन सारंगी

June 29, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.