Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»धधका ऋषिकेश: वन भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, रेलवे ट्रैक जाम, भारी पत्थरबाजी
देश

धधका ऋषिकेश: वन भूमि विवाद में खूनी संघर्ष, रेलवे ट्रैक जाम, भारी पत्थरबाजी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 29, 2025No Comments3 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

ऋषिकेश: बीते कई दिनों से ऋषिकेश की आबादी वाले इलाके का सर्वे चल रहा है। प्रशासन का कहना है कि ये वनभूमि है उसकी नापती की जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि हम इस जमीन पर सालों से रह रहे हैं प्लाट खरीदने और मकान में बनाने में लाखों रुपए खर्च किए हैं, अब अचानक हमारी जमीन हथियाने की नियत से ये सर्वे शुरु किया गया है। उन्हे डर है कि कहीं उनकी जमीन उनके हाथों से न चली जाए। इसी बात से नाराज लोगों ने सड़क और रेल मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस जाम खुलवाने गई तो भीड़ ने पथराव कर दिया। हालात इतने ज्यादा बिगड़े कि इसमें कई लोगों को चोटें भी आई हैं।

गुस्साई भीड़ मनसा देवी तिराहे पर हरिद्वार-ऋषिकेश रेलवे ट्रैक पर जाम लगाने पहुंचे। ट्रेनें रुकी, तो पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। चार घंटे तक ट्रैक जाम हुआ, तो पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों से वार्ता कर ट्रैक हटने का आग्रह किया। बातचीत में अचानक जबरदस्ती हुई, तो भीड़ से पुलिसकर्मियों पर पत्थर चल गया। अफरा-तफरी के बीच अचानक ताबड़तोड़ पत्थरबाजी होते ही पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के जवान जान बचाने के लिए दौड़ पड़े।पत्थरबाजों ने पुलिस को रेलवे ट्रैक से खदेड़ते हुए हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे तक पहुंचा दिया। यहां तक भी कुछ आक्रोशित लोगों ने जवानों पर पत्थरबाजी की, जिसमें सीओ डॉ. पूर्णिमा गर्ग समेत अन्य जवान बालबाल बचे।

भीड़ के हाईवे तक पहुंचने पर पुलिस फोर्स ने उन्हें वापस ट्रैक की तरफ दौड़ दिया। करीब घंटेभर तक पत्थरबाजी और अफरा-तफरी का सिलसिला जारी रहा, अचानक हुई पत्थरबाजी से हरिद्वार बाईपास मार्ग से लेकर ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर भी अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। पत्थरबाजी से पांच पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं। ट्रैक पर ही रुकी ट्रेनों में सवार विभिन्न राज्यों के यात्रियों में दशहत का माहौल दिखा। हालांकि, शाम करीब छह बजे एसएसपी अजय सिंह के पहुंचने के बाद ट्रैक के साथ ही सड़कों से भीड़ छंट गई। उन्होंने पुलिस जवानों के साथ अमितग्राम समेत सर्वे से संबंधित क्षेत्रों में फ्लैग मार्च भी किया। एसएसपी ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन सुचारू कर दिया गया है। हाईवे और बाईपास मार्ग भी वाहनों की आवाजाही शुरू हो चुकी है।

खड़ी रही योगा एक्सप्रेस, चंदौसी हरिद्वार से लौटी

वनभूमि सर्वे को लेकर हुए बवाल में आधा दर्जन एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। इसमें चंदौसी-ऋषिकेश पैंसेजर ट्रेन ऋषिकेश तक पहुंची ही नहीं। इस ट्रेन को हरिद्वार से लौट दिया गया। जबकि, गंगा नगर एक्सप्रेस ट्रेन भी ट्रैक खुलने के इंतजार में ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। आक्रोशित भीड़ ट्रैक पर जमा होने से बाड़मेर मनसा देवी, तो कोच्चीवली वीरभद्र स्टेशन पर दोपहर से जमी रही। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से दिन में करीब चार बजे चलने वाली योग एक्सप्रेस ट्रेन भी स्टेशन से आगे नहीं बढ़ पाई। इस ट्रेन के यात्री ट्रैक खुलने के इंतजार में दिखे। बाड़मेर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री भी मनसा देवी फाटक के नजदीक ही घंटों रुकने के बाद ट्रेन के नहीं चलने से न सिर्फ परेशान हुए बल्कि उन्हें अन्य समस्याएं भी झेलनी पड़ी।

अमितग्राम ऋषिकेश बवाल उत्तराखंड पुलिस पथराव ऋषिकेश ट्रेन जाम अपडेट ऋषिकेश समाचार ताजा वन भूमि सर्वे विवाद ऋषिकेश
Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

भाजपा में ही है असली लोकतंत्र, मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद शुभेंदु अधिकारी का पहला बयान, टीएमसी पर साधा निशाना

May 8, 2026

नई सरकार में असंभव होगा घुसपैठ और गौ-तस्करी, कोलकाता में गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा बयान

May 8, 2026

जबलपुर के बरगी डैम हादसे में मां ने बच्चे को कलेजे से लगा रखा था… गोताखोरों ने क्रूज के अंदर से बरामद किया महिला का शव, भावुक हुए लोग

May 1, 2026

बंगाल समेत 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे 4 मई को आएंगे। इससे पहले आम लोगों और खासकर कारोबारियों पर महंगाई का एक और झटका

May 1, 2026

असम सीएम की पत्नी के केस में कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत

May 1, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.