राॅंची। राजधानी में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों का पालन कराने को लेकर रांची यातायात पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 4634 वाहन चालकों/वाहनों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वहीं, 1 जून से 16 जून 2026 तक चलाए गए अभियान के दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कुल 56,590 चालान जारी किए गए हैं।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version