
रांची। धुर्वा इलाके में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। गर्मी से राहत पाने के लिए एक व्यक्ति डेमना लोहरा घर से निकलकर मैदान में सो रहा था। इसी दौरान देर रात तेज रफ्तार एक वाहन में सवार युवकों ने उसे कुचल दिया। हादसे में डेमना लोहरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। घटना के बाद वाहन सवार युवक मौके से भागने लगे। हालांकि आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर एक आरोपित युवक वैभव को पकड़ लिया।

