रांची। राजधनी रांची के रातु थाना क्षेत्र की सड़कों पर इन दिनों अवैध बालू तस्करी बेखौफ जारी है। ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर तेज रफ्तार में सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं, जिससे न सिर्फ सड़क सुरक्षा को खतरा है बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े बालू से लदे ट्रैक्टर बिना किसी रोक-टोक के मुख्य सड़कों से गुजरते हैं, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही। ओवरलोडिंग के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं और कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर पुलिस और खनन विभाग की नजर से यह अवैध तस्करी कैसे बच रही है? क्या तस्करों को किसी तरह का संरक्षण प्राप्त है?

अब देखने वाली बात होगी कि खबर सामने आने के बाद प्रशासन इस पर संज्ञान लेता है या अवैध बालू तस्करी यूं ही जारी रहेगी। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि ओवरलोड बालू से भरा ट्रैक्टर सड़कों पर फर्राटा भर रहा है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version