Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Today's Top News»2027 में होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव…लेकिन कांग्रेस के अंदर की खींचतान आने लगी सामने
Today's Top News

2027 में होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव…लेकिन कांग्रेस के अंदर की खींचतान आने लगी सामने

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 10, 2025No Comments2 Mins Read1 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस ने नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू की प्राथमिक सदस्यता निलंबित कर दी। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले बयानों के कारण की गई। दरअसल नवजोत कौर सिद्धू ने यह कहकर राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था कि मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपये देने पड़ते हैं।

नवजोत कौर सिद्धू के 500 करोड़ वाले बयान से राज्य में मचा घमासान

उन्होंने एक टीवी चैनल पर आरोप लगाया कि तरनतारन उपचुनाव के उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज ने पार्टी टिकट के लिए दो कांग्रेस नेताओं को 10 करोड़ रुपये दिए, लेकिन बुर्ज ने इन आरोपों को निराधार बताया। निलंबन के बाद, नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग पर हमला बोला। उन्होंने वडिंग को एक असंवेदनशील और गैरजिम्मेदार, नैतिक रूप से बेईमान और भ्रष्ट अध्यक्ष बताया और उन्हें अध्यक्ष के रूप में स्वीकार करने से इंकार कर दिया।

वहीं पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष वडिंग ने कहा कि कौर को निराधार आरोप लगाने और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के कारण निलंबित किया गया है। नवजोत कौर सिद्धू ने कहा कि उनके पति, नवजोत सिंह सिद्धू, सक्रिय राजनीति में तभी लौटने वाले हैं, जब कांग्रेस उन्हें पंजाब में मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करेगी। उन्होंने कहा कि उनके पास किसी पार्टी को देने के लिए 500 करोड़ रुपये नहीं हैं, लेकिन सिद्धू पंजाब को एक स्वर्णिम राज्य में बदल सकते हैं।

बात दें कि 2022 के पिछले चुनाव से कुछ महीने पहले भी पार्टी में कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच बड़ी अंदरूनी खटपट सामने आई थी। इस आंतरिक कलह के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (आप) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। उस समय कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम और सिद्धू को पार्टी अध्यक्ष बनाया था। बाद में वडिंग ने अध्यक्ष पद संभाला। यह घटनाक्रम दिखाता है कि पंजाब में 2027 के चुनावों से पहले कांग्रेस में गुटबाजी और नेतृत्व की लड़ाई फिर से खुले तौर पर सामने आ गई है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

राम मंदिर दान चोरी मामले में पहला बड़ा एक्शन

June 26, 2026

हेमंत सोरेन को हाई कोर्ट से बड़ी राहत, 2014 का आचार संहिता उल्लंघन मामला रद्द

June 25, 2026

अन्ना हजारे ने किया अनशन का ऐलान, RTI नियमों में बदलाव वापस न लेने पर 5 जुलाई से शुरू करेंगे आंदोलन

June 23, 2026

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, पत्नी श्रीमती रूपी सोरेन ने ग्रहण किया सम्मान

June 23, 2026

गिरिडीह प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल बीस पंथी कोठी घूमने आए युवक को कोलकाता पुलिस ने किया गिरफ्तार

June 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

मोदी सरकार के 12 साल उपलब्धियां नहीं 24 गबनों का कार्यकाल रहा : सुप्रियो भट्टाचार्य

June 29, 2026

राम और हनुमान का चरित्र त्याग, भक्ति और आदर्श का शिखर: मुनि श्री सुयश सागर जी

June 29, 2026

दिल्ली में राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुई मंत्री दीपिका पांडेय सिंह

June 29, 2026

खनन संविदाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु क्षमता संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन

June 29, 2026

बुढ़मू में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

June 29, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.