रामगढ़। रामगढ़ में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा बुधवार को सड़कों पर देखने को मिला। विरोध में ग्रामीणों ने चार नंबर चौक को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे आवागमन प्रभावित रहा।

Read More: रामगढ़ में हाथी का तांडव, दो महिलाओं समेत 4 लोगों को पटककर मार डाला

सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतरे और वन विभाग व जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद हाथियों की समस्या पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समाधान की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जंगली हाथियों के कारण जान-माल का खतरा बना हुआ है और भय के माहौल में जीवन बिताना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version