रांची। आज रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के पुरोहितों ने संत योसेफ क्लब रांची में क्रिसमस गैदरिंग मनाया। इस क्रिसमस गैदरिंग के मुख्य आयोजक रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद रहे जिन्होंने सभी उपस्थित पुरोहितों संग मिस्सा बलिदान अर्पित किया।

क्रिसमस बिल्कुल निकट है, लोगों की तैयारी, घरों की साफ़ सफाई एवं सजावट चरम सीमा पर है। डॉ. कामिल बुल्के पथ भी रंग बिरंगे लाईट्स से सज कर तैयार है। चारों ओर क्रिसमस गैदरिंग मनाया जा रहा है और लोग एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसा ही शुभावसर आज संत योसेफ क्लब रांची में बना, जहां रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के सभी पुरोहितों ने क्रिसमस गैदरिंग मनाया। रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में इस क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया।

यह क्रिसमस गैदरिंग सिर्फ़ उत्सव एवं आनंद का नहीं, बल्कि क्रिसमस के लिए आध्यात्मिक तैयारी का भी समय रहा। सर्वप्रथम पवित्र साक्रामेंत की आराधना की गई और इस दरम्यान सभी पुरोहितों ने पाप स्वीकार संस्कार में भाग लेकर अपने आप को पवित्र किया। महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने अपने आध्यात्मिक संबोधन में अपने जीवन में सेवा भाव अपनाए रखने का आह्वान किया। इसके पश्चात सभी ने पाप स्वीकार किया एवं अपने आप को पवित्र कर क्रिसमस के लिए तैयार किया।

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद की अगुवाई में सभी ने मिस्सा बलिदान में भाग लिया एवं फा. जेवियर मिंज के लिए विशेष प्रार्थना अर्पित किया गया क्योंकि उन्होंने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया। मिस्सा के अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने फा. जेवियर मिंज को शॉल ओड़ा कर एवं फूल गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं जन्म दिन की बधाईयां दीं। महाधर्माध्यक्ष ने चरनी की आशीष की एवं सभी ने मिल कर क्रिसमस कैरोल गया। अंत में महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद ने सभी को क्रिसमस उपहार प्रदान किया एवं क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

इस क्रिसमस गैदरिंग में रांची काथलिक महाधर्मप्रांत के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आईंद, रांची काथलिक के विकास जनरल फा. आनंद डेविड खलखो, फा. अल्बर्ट लकड़ा, फा. लूकस रूडा, फा. रॉबर्ट मिंज, फा. बिपिन काण्डुलना, फा. शिशिर सुरीन एवं अन्य पुरहितगण उपस्थित रहे।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version