Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»देश»घुसपैठियों पर सियासत गर्म: भाजपा सांसदों का कांग्रेस पर तीखा हमला, SIR को बताया जरूरी
देश

घुसपैठियों पर सियासत गर्म: भाजपा सांसदों का कांग्रेस पर तीखा हमला, SIR को बताया जरूरी

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टDecember 11, 2025No Comments2 Mins Read0 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रेखा गुप्ता ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास भारतीय नागरिकों के वोट नहीं बचे हैं। वे एसआईआर से इसलिए चिंतित हैं, क्योंकि घुसपैठिए ही विपक्ष को चुनने का काम करते हैं। सांसद रेखा गुप्ता ने लोकसभा में ‘घुसपैठियों’ पर दिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने एजेंसी से बातचीत में कहा, “कई सालों से घर-घर जाकर ऐसी कोई चेकिंग नहीं हुई थी।

कांग्रेस के समय बड़ी संख्या में घुसपैठिए आए। पश्चिम बंगाल के हर क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिक अवैध रूप से रह रहे हैं। रोहिंग्या पश्चिम बंगाल से लेकर कश्मीर तक फैल चुके हैं। अगर आप उत्तराखंड को देखें, तो उनके आने के बाद से पूरा इलाका बदल गया है।” उन्होंने पूछा, “जब रोहिंग्या और बांग्लादेशियों के आने से डेमोग्राफी बदल चुकी है, तो क्या सच में हम यह चाहते हैं कि अवैध रूप से रहने वाले लोग देश में नेताओं को चुनें?” रेखा गुप्ता ने कहा, “विपक्ष के पास भारतीय नागरिकों के वोट नहीं बचे हैं।

वे एसआईआर से चिंतित हैं, क्योंकि घुसपैठिए ही विपक्ष को चुनने का काम करते हैं। अब अगर घुसपैठियों को बाहर कर दिया जाएगा तो विपक्ष की राजनीति का क्या होगा? इसीलिए बुधवार को जब गृह मंत्री अमित शाह अपनी बात रख रहे थे, तो विपक्ष ने वह सुना नहीं। सभी विपक्षी दलों ने सदन से वॉकआउट कर दिया, लेकिन इनको सच्चाई का सामना जरूर करना पड़ेगा।”

वहीं, भाजपा सांसद किरण चौधरी ने कहा कि देश की जनता अब विपक्ष के ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर भी हंसी उड़ाने लगी है। उन्होंने कहा, “विपक्ष ने जिन क्षेत्रों में ‘वोट चोरी’ के मुद्दों को उठाया, वहीं से इनके नेता चुनकर आए। बिहार में कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद ने भी ‘वोट चोरी’ को अपना मुद्दा नहीं बनाया।” किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मुद्दाविहीन हो चुकी है, लेकिन अच्छा होता अगर विपक्ष के नेता जनता से जुड़े मुद्दों की बात करते। उन्होंने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के जरिए अवैध वोटों को मतदाता सूची से दूर किया जा रहा है। मतदाता सूची में बहुत से घुसपैठिए शामिल थे, जिनके नाम हटाए जा रहे हैं, जो बिल्कुल सही है।

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

भाजपा का ‘स्कैम नैरेटिव’ पूरी तरह राजनीतिक प्रोपेगेंडा : आलोक दूबे

May 6, 2026

अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान

May 6, 2026

ममता’ पर भारी पड़ा मां का दर्द, कैसे घर की दहलीज से विधानसभा पहुंच गईं रत्ना

May 5, 2026

तृणमूल कांग्रेस को 7 फीसदी वोट कम होते ही हाथ से निकलीं 133 सीटें, बीजेपी के 45 प्रतिशत वोट ने उखाड़ फेंका टीएमसी का साम्राज्य

May 5, 2026

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर डॉ. प्रदीप वर्मा ने दी बधाई, इसे जनविश्वास की जीत बताया

May 5, 2026

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

May 3, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

रांची विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट युवाओं के लिए 156 अप्रेंटिसशिप पद, 12000 रुपये मिलेगा स्टाइपेंड

May 11, 2026

रांची से लापता डेढ़ साल की बच्ची की तलाश तेज, सूचना देने पर 50 हजार रुपये का मिलेगा इनाम

May 11, 2026

45 दिनों में BSF को जमीन देने, आयुष्मान भारत लागू करने…सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले

May 11, 2026

झारखंड के लाल का कमाल: डिप्टी कमांडेंट अंशुमन सिंह का IFS में AIR-2, 6वें प्रयास में हासिल की सफलता

May 11, 2026

अग्रवाल सभा महिला समिति का 23वां समर कैंप मस्ती की बस्ती 29 से 31 मई

May 10, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.