
तीन दिन योग करलिओ, दिमाग कर तनाव हट गेलव बाबू – बंदी होटवार जेल स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन व मस्तिष्क का विकास: सुश्री रंजना अस्थाना
झालसा एवं डालसा रांची ने मनाया बंदियों एवं वृद्ध जनों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
रांची: माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा, श्सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश तथा माननीय सदस्य सचिव, झालसा कुमारी रंजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा, रांची, अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कांफ्रेष हाॅल, 40 कोटर््स बिल्डिंग, व्यवहार न्यायालय, रांची में मनाया गया।
इस अवसर पर मेम्बर सेक्रेटरी, झालसा, सुश्री कुमारी रंजना अस्थाना, माननीय न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1, न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय एवं व्यवहार न्यायालय, रांची के सभी अपर न्यायायुक्त, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी तथा व्यवहार न्यायालय, रांची के कर्मचारीगण, मध्यस्थगण, अधिवक्तागण, मीडियाकर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन डालसा सचिव द्वारा किया गया।
अपने मुख्य संबोधन में मेम्बर सेक्रेटरी सुश्री रंजना अस्थाना ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन और मस्तिष्क का विकास होता है। प्राचीन काल से ही योग का प्रादुर्भाव हुआ है। योग शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा माध्यम है। आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर झारखण्ड के वृद्धा आश्रम, प्रोबेशन होम एवं शेल्टर होम में रह रहे लोग वर्चुअल माध्यम से जुड़कर योगाभ्यास किया।
माननीय न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए योग करना आवष्यक है। नित्य योग करने से कई रोगों से बचा जा सकता है।
यह योगाभ्यास कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची एवं आर्ट-आॅफ-लिविंग के सहयोग से सम्पन्न हुआ। योगाभ्यास कार्यक्रम मध्यस्थ एवं प्रशिक्षक श्री पंचानन सिंह के द्वारा कराया गया। श्री पंचानन सिंह के द्वारा उपस्थित लोगों को योग के विभिन्न मुद्राओं के बारे में बताया गया और उन्होंने यह बताया कि आर्ट-आॅफ-लिविंग राज्य भर में योगाभ्यास का कार्यक्रम विभिन्न स्थानों में आयोजित किया गया है।
ज्ञात हो कि आज आयोजित होनेवाली अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जेल के सलाखों के पीछे लगभग 25,000 बंदियों ने किया सामुहिक योग।


