वॉशिंगटन। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक विमान ने सड़क पर चलती कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में कार चालक महिला घायल हो गई। ये आई-95 हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान एक कार को टक्कर मार दी। यह हादसा मेरिट आईलैंड के पास मील मार्कर 201 के आसपास शाम करीब 5:45 बजे हुआ। विमान में तकनीकी खराबी के कारण पायलट को मजबूरन हाईवे पर उतरना पड़ा, लेकिन भारी ट्रैफिक के बीच उतरते समय यह 2023 मॉडल टोयोटा कैमरी से जा टकराया।

बीचक्राफ्ट 55 मॉडल का यह विमान मेरिट आईलैंड से इंस्ट्रक्शनल फ्लाइट पर उड़ा था। इसमें 27 वर्षीय ओरलैंडो निवासी पायलट और उनके 27 वर्षीय टेम्पल टेरेस निवासी साथी सवार थे। फ्लोरिडा हाइवे पेट्रोल के अनुसार, विमान के दोनों इंजनों में अचानक पावर लॉस हो गया, जिससे पायलट ने तत्काल इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया। सौभाग्य से, पायलट और उनके साथी को कोई चोट नहीं आई। कार कैमरी चला रही 57 वर्षीय मेलबर्न निवासी महिला को मामूली चोटें आईं। उन्हें तुरंत निकटवर्ती विएरा अस्पताल ले जाया गया। वीडियो फुटेज में दिखा कि टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहगीरों ने महिला की सहायता की। हादसे से इलाके में भगदड़ मच गई।

टक्कर के बाद विमान के दक्षिणी लेन को पूरी तरह बंद कर दिया गया। राहत और बचाव टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। जांच के लिए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने भी काम शुरू किया। हाईवे कई घंटों तक अवरुद्ध रहा और मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ही दोबारा खोला गया। विमान के मेंटेनेंस रिकॉर्ड, पायलट के लाइसेंस और फ्लाइट डेटा की जांच कर रही है। बता दें कि फ्लोरिडा में इसी दिन एक और विमान हादसा हुआ। इस विमान में सवार दो लोगों को चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत स्थिर बताई गई। एक को हेलीकॉप्टर से और दूसरे को एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version