रांची। शहर में जगह-जगह पेट्रोल पंप तो हैं, लेकिन अधिकांश संचालक रात नौ से 10 बजे के बीच पंप बंद कर देते हैं। वहीं, कई निजी पंप कर्मचारी की कमी या सुरक्षा कारणों से रात में सेवा बंद रखते हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को होती है, जिन्हें मेडिकल इमरजेंसी, यात्रा या नाइट शिफ्ट के दौरान वाहन में अचानक ईंधन की जरूरत पड़ती है।
शहर में इमरजेंसी में पेट्रोल या डीजल की जरूरत हो तो यह काम आसान नहीं। ऐसे में वाहन चालकों को कई किलोमीटर तक घूमना पड़ता है। इससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी होती है।

इसके अलावा तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को फ्री सेवा उपलब्ध कराई जाती है। ये सुविधाएं तेल कंपनियों आइओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल के दिशा-निर्देशों और उपभोक्ता अधिकारों के तहत दी जाती हैं। इसके लिए कोई पैसा नहीं देना पड़ता है। कोई अगर पैसा मांगता है तो आप टोल फ्री नंबर या तेल कंपनियों के सेल्स अधिकारी को फोन कर सकते हैं।
24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंपों की सूची
इंद्रप्रस्थ ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल, बिरसा चौक
श्री गोपाल ऑटोमोबाइल इंडियन ऑयल,रातू रोड
अक्षत फ्यूल्स इंडियन ऑयल,दीपाटोली
न्यू गुमला ट्रेडर्स इंडियन ऑयल,बूटी मोड़
न्यूक्लियस एनर्जीइंडियन आयल,दुर्गा सोरेन चौक
भारत भारत पेट्रोलियम,कडरू
डायमंड सेल्स भारत पेट्रोलियम,कोकर
फ्री में मिलने वाली सुविधाएं
1.फ्री एयर सुविधा: दोपहिया और चारपहिया वाहनों के टायर में हवा भरना और प्रेशर जांचना मुफ्त है।
2.स्वच्छ पेयजल: ग्राहकों के लिए साफ पीने के पानी की व्यवस्था होनी चाहिए।

3.शौचालय : साफ और उपयोग योग्य शौचालय उपलब्ध होना चाहिए।

4. प्राथमिक उपचार: मामूली चोट या आपात स्थिति के लिए फर्स्ट एड बॉक्स उपलब्ध होना चाहिए।

5. ईंधन की मात्रा की जांच: ग्राहक 5 लीटर या 10 लीटर के प्रमाणित माप पात्र से पेट्रोल/डीजल की मात्रा जांचने की मांग कर सकता है।

6. ईंधन की गुणवत्ता की जांच: पेट्रोल या डीजल की शुद्धता पर संदेह होने पर फिल्टर पेपर टेस्ट या अन्य निर्धारित जांच करवाई जा सकती है।

7. बिल प्राप्त करने का अधिकार: पेट्रोल या डीजल भराने पर ग्राहक रसीद मांग सकता है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version