आज ही संकल्प लें “नो प्लास्टिक, यस पेपर बैग”

रांची समर्पण शाखा* द्वारा अर्थ डे के मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्षा  शुभा अग्रवाल के नेतृत्व में नागा बाबा खटाल में पेपर बैग वितरण किया गया एवं प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अवसर पर आमजन को प्लास्टिक के स्थान पर पेपर बैग एवं कपड़े के थैलों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दिया जा सके।शुभा अग्रवाल ने कहा कि
प्लास्टिक हमारे पर्यावरण, पशु-पक्षियों और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत हानिकारक है, जबकि पेपर बैग एक सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल विकल्प है। कहा कि आज ही संकल्प लें “नो प्लास्टिक, यस पेपर बैग”। आपका एक छोटा कदम, धरती को बचाने में बड़ा योगदान दे सकता है।

इस कार्यक्रम में अध्यक्षा शुभा अग्रवाल , सचिव रेखा रायका , रोजी खंडेलवाल, अनिता सोमानी, पायल जैन, निशु सराफ एवं अन्य सभी सदस्य उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन और भी सफल एवं प्रभावशाली बना।यह जानकारी मीडिया प्रभारी श्रीमती वेदिका सिंघानिया ने दी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version