वरीय संवाददाता
रांची: पहाड़ी मंदिर विकास समिति की ओर से सोमवार को पहाड़ी मंदिर सभागार में समिति के वर्तमान सचिव सह सदरअनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत का अभिनंदन व निर्वतमान सचिव सह वर्तमान डीडीसी (पश्चिम सिंहभूम) उत्कर्ष कुमार का विदाई सम्मान समारोह किया गया। जहां दोनो अधिकारियों को समिति के द्वारा शॉल, पहाड़ी बाबा की तस्वरी भेंट की गई। इसके पूर्व उन्होंने पहाड़ी मंदिर के मुख्य मंदिर में पहाड़ी बाबा का अभिषेक, श्रृंगार कर आरती की। इसके बाद उन्होंने पहाड़ी मंदिर में चल रहे निर्माण कार्य के साथ समिति के संचालन व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी आदान-प्रदान की। इस मौके पर समिति के विभीन्न उप समितियों के सदस्यों के साथ बैठक कर कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

ये रहे उपस्थित समिति के कोषापाल व पंडरा बाजार समिति विपण पदाधिकारी, कृष्ण कन्हैया, लेखापाल उमाकांत मिश्रा, आनंद गाड़ोदिया, मदनलाल पारीक, सुनील माथुर, जीतेंद्र पहलवान, सीए सौरभ टेकरीवाल, संदीप जैन, सौरभ चौधरी, राजकुमार शर्मा, अंकित कुमार के अलावा कई अन्य सदस्य उपस्थित थे। दो वर्ष पहाड़ी बाबा की सेवा करनें का मिला मौका, ये सब पहाड़ी बाबा की कृपा से हुआ संभव।

निवर्तमान पहाड़ी मंदिर विकास समिति के सचिव वर्तमान डीडीसी पश्चित सिंहभूम उत्कर्ष कुमार ने कहा की अपने कार्यकाल के दौरान दो सावन, दो शिवरात्रि के दैरान पहाड़ी बाबा के दर्शन के साथ पूजा-अर्चना करनें का परम सौभाग्य बाबा की कृपा से मिला। यहां की समिति के सदस्य अपनी जिम्मेंवारियों का निर्वाहण पूरी निष्ठा और इमानदारी के साथ करते हैं। हमेशा प्रशासन के साथ मिलकर सभी कार्यो का निष्पादन बेहतर तरीके के करते हैं। उन्होंने कहा कि समिति वर्तमान सचिव के साथ और बेहतर तरीके से कार्य करेगी। वहीं वर्तमान सचिव सह एसडीओ कुमार रजत ने कहा कि मंदिर की व्यवस्था, विकास और यहां के जो कार्य है। उसे मिलकर और बेहतर करना हमलोगों का पहला उदेश्य है। भक्तों को बेहतर से बेहतर सुविधा मिले यह हमलोगोें की पहली प्राथमिकता है। मुझे पहली बार पहाड़ी बाबा का दर्शन करनें का मौका मिला है। ये सब पहाड़ी बाबा, देवों के देव महादेव की कृपा की वजह से ही संभव हो पाया है।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version