लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति का सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम भव्य रूप से सम्पन्न
रांची कांके रोड स्थित लेक एवेन्यू मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह एवं उद्घाटन कार्यक्रम आज अत्यंत सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रांची के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची की महापौर श्रीमती रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार एवं स्थानीय पार्षद नकुल तिर्की का आगमन हुआ। समिति की ओर से सभी अतिथियों का पौधा एवं अंग वस्त्र भेंट कर पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया।अपने उद्बोधन में सभी अतिथियों ने मोहल्ला समिति द्वारा किए जा रहे सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और नागरिक सहभागिता से ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। साथ ही उन्होंने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाया गया। विशेष रूप से सड़क के कालीकरण एवं नाली निर्माण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को अतिथियों के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। इसके अतिरिक्त मोहल्ले में यातायात पुलिस के लिए बैठने की विशेष व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई, जिसकी सभी अतिथियों ने प्रशंसा करते हुए इसे एक अनुकरणीय पहल बताया।
बैठक में मोहल्ले के समग्र विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें सुंदरीकरण अभियान, प्रत्येक मंगलवार हनुमान जी का महापाठ एवं भोग वितरण, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। साथ ही, मजार से संबंधित समस्या एवं उसके संभावित दुष्परिणामों पर भी गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया, जिसमें सभी ने मिलकर समाधान हेतु सहयोग देने का संकल्प लिया।यह भी उल्लेखनीय है कि पूर्व में श्री सेठ द्वारा स्वप्रेरणा से सड़क निर्माण कार्य कराया गया था। इसके बाद मोहल्ला समिति ने स्वयं के संसाधनों एवं आपसी सहयोग से सुंदरीकरण, अतिक्रमण हटाने, पौधारोपण सहित कई विकास कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं, जो क्षेत्रीय एकता एवं जागरूकता का प्रतीक है।कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के सचिव श्के

