रांची। रांची झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्ष ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधानसभा परिसर में भाजपा, आजसू और लोजपा (रामविलास) के विधायकों ने हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।

विपक्ष की प्रमुख मांगों में —

छात्रों को लंबित छात्रवृत्ति का अतिशीघ्र भुगतान, और किसानों के लिए धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल करने की माँग शामिल थी।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे विधायकों ने सरकार पर वादाखिलाफी और लापरवाही का आरोप लगाया।
विपक्ष का कहना है कि राज्य के हजारों छात्र छात्रवृत्ति के इंतज़ार में हैं, जबकि सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।

भाजपा विधायक नीरा यादव ने कहा कि सरकार ने किसानों से धान खरीद मूल्य बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन आज किसान औने-पौने दाम में अपनी फसल बेचने को मजबूर हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि छात्र भी परेशान हैं, महीनों से छात्रवृत्ति की राशि लंबित है, मगर सरकार चुप है।” वहीं, लोजपा विधायक जनार्दन पासवान ने सरकार को पूरी तरह असफल बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर और बाहर दोनों जगह किसान और छात्र के मुद्दे को मजबूती से उठाता रहेगा।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version