
बेरमो में अवैध कोयला कारोबार को लेकर सीसीएल प्रबंधन हरकत में आई। सीसीएल डायरेक्टर पर्सनल हर्षनाथ मिश्रा ने बीएंडके क्षेत्र के आफिसर क्लब कारगली में बीएंडके, ढोरी, कथारा एवं गिरिडीह क्षेत्र के चारों महाप्रबंधक और सीआईएसएफ के साथ कोयला चोरी रोकने एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान सीआइएसएफ व सीसीएल के अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। निर्देशक पर्सनल श्री मिश्रा ने कहा कि कोलियरियों से कोयला चोरी रोकने को सीआइएसएफ के अधिकारी व जवान अलर्ट रहें। देश के विकास के लिए कोयला बेहद जरूरी है। उत्पादित कोयले की सुरक्षा करना सीआइएसएफ के साथ ही प्रबंधन का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि कोलियरियों से निकलने वाले कोयले के कागजात की सही तरीके से जांच कर ही वाहनों को छोड़ा जाए।किसी प्रकार का संदेह होने पर सीआइएसएफ के जवान तुरंत प्रबंधन को सूचित करें। वहीं प्रबंधन त्वरित कार्रवाई करे। उत्पादित कोयले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही कोलियरियों सेकोयला लेकर निकलने वाले वाहनों की जांच -पड़ताल की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सर्वर डाउन रहने की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। ताकि कोलियरियों की ऑनलाइन निगरानी करने में परेशानी न हो. साथ ही साथ कोयले की चोरी पर लगाम लगाई जा सके. कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस द्वारा अवैध कोयला सुरंगों को बंद करने के लिए संयुक्त अभियान नियमित रूप से चलाए. मौके पर अशोक कुमार, उप सचिव (मानव संसाधन), मेजर मनीष राज, विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) मुख्यालय, कुमार गौरव, वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा), मुख्यालय, बीएंड के जीएम संजय कुमार झा, ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा, कथारा क्षेत्र के संजय कुमार, गिरिडीह एरिया के महा प्रबंधक गिरीश राठौड़, आर.पी. सिंह कमांडेंट, सीआईएसएफ यूनिट करगली, गारा अभिलाष उप.कमांडेंट, सीआईएसएफ यूनिट करगली, श्रीमती माधुरी मटके एसओ (एचआर) कथारा क्षेत्र, श्रीमती माला कुमारी एसओ (एचआर), बीएंडके एरिया दिनेश्वर माँझी विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) और कार्मिक प्रबंधक पी एन सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.

