पटना:बिहार की राजनीति में आज से सम्राट युग की शुरूआत हो गई है. बिहार के इतिहास में पहली बार बीजेपी से मुख्यमंत्री पद की शपथ ली गई है.सम्राट चौधरी ने बुधवार को लोकभवन में राज्य के24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे.

मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बादसीएम सम्राट चौधरी ने सबसे पहले अपने परिवार और बिहार की जनता का आभार व्यक्त किया. बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी का यह कार्यकाल कई मायनों में खास माना जा रहा है.

सम्राट चौधरी बिहार की राजनीति का एक बड़ा और चर्चित चेहरा हैं, जो अब राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन चुके हैं. वे भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेताओं में गिने जाते हैं और लंबे समय से सक्रिय राजनीति में भागीदारी निभा रहे हैं.

सम्राट चौधरी का जन्म बिहार के एक राजनीतिक परिवार में हुआ. उनके पिता शकुनी चौधरी भी राज्य के वरिष्ठ नेता रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय जनता दल से की. बाद में जनता दल यूनाइटेड से जुड़े. वर्तमान में वे भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं.

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version