
राँची:मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा के सत्र 2026-27 के लिए अपर बाजार स्थित अग्रसेन भवन के प्रांगण में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवगठित टीम ने मंच के उद्देश्यों, संस्था के सिद्धांतों एवं सामाजिक उत्थान के लक्ष्यों को पूर्ण समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ।समारोह में पूर्व अध्यक्ष ने विकास अग्रवाल (इवेंट) को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। साथ ही उनकी पूरी टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर 100 से अधिक युवा सदस्य उपस्थित रहे।
नव-निर्वाचित अध्यक्ष विकास अग्रवाल इवेंट ने अपने संबोधन में कहा कि वे निवर्तमान अध्यक्ष एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे अपनी पूरी टीम के साथ तन-मन-धन से निभाएंगे और रांची शाखा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट बनाने का प्रयास करेंगे।उन्होंने आगे कहा कि उनकी कमिटी का प्रत्येक सदस्य नेतृत्व की भावना के साथ कार्य करेगा और सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर नई कमिटी का गठन इस प्रकार किया गया:
अध्यक्ष: विकास अग्रवाल
सचिव: मुकेश शर्मा
कोषाध्यक्ष: अनीश सरावगी
उपाध्यक्ष: सौरव बजाज, निकुंज पोद्दार, पिंकेश खंडेलवाल
संयुक्त सचिव: श्रेय जालान, प्रवीण अग्रवाल
सदस्यता प्रभारी: अंकित चौधरी, सीए शुभम मोदीजनसंपर्क अधिकारी (PRO): अमित शर्मा
विभिन्न सेवाओं के प्रभारी:
एम्बुलेंस सेवा: चंद्र प्रकाश रूइया, शुभम लोहिया
गौ सेवा: अंकित पोद्दार, मनीष बगड़िया
चिकित्सा सेवा: तरुण अग्रवाल, शैंकी रायका
रक्त सेवा: विष्णु अग्रवाल, सुमित अग्रवाल
खेल प्रभारी: अरुण पोद्दार, कुशल टेकरीवाल
अमृत धारा: गौतम अग्रवाल, संकेत सरावगी
MYM व्यापार: विकास गोयल, उज्ज्वल मुरारका, योगेश्वर अग्रवाल
अन्नपूर्णा सेवा: शुभम रूंगटा, कौशल अग्रवाल, यश सुरेका, विशाल महलका, मोनू जैन
गठित कमिटी ने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने हेतु चुनाव पदाधिकारी सुभाष पटवारी एवं आशीष अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया।उपरोक्त जानकारी अमित शर्मा ने दी।
इस समारोह में पूर्व अध्यक्ष मुकेश काबरा, राजकुमार अग्रवाल,अशोक लाठ,प्रवीण जैन छाबड़ा, मुकेश जालान,विष्णु कुमार,अर्जुन सिंघानिया,विशाल पाडिया,मनीष लोधा, दीपक गोयंका,विकास अग्रवाल,अमित चौधरी,आशीष अग्रवाल, नीरज अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

