
रांची : झारखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड रांची की बोर्ड की बैठक इंदिरा पैलेस कमरा संख्या 202 के सभागार में हुई. बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान और मैनेजिंग डायरेक्टर ए जी कुजूर ने किया. बोर्ड की इस बैठक में गत बैठक में लिए गए फैसले की संपुष्टि की गई राज्य सरकार से प्राप्त हिस्सा पूंजी की राशि की सवाधि जमा खाता से ब्याज राशि को बचत खाता में हस्तांतरित एवं खर्च करने पर विचार किया गया. फेडरेशन में नए सदस्यों को सदस्यता देने का फैसला लिया गया इसी क्रम में अजय सचदेव को आमंत्रित सदस्य बनाया गया और दो सदस्य को बाद में शामिल करने का फैसला लिया गया. अगले वित्तीय वर्ष में आम सभा करने पर भी चर्चा की गई. वर्ष 2025 – 26 के अंकेक्षण चार्टर्ड अकाउंटेंट से करने पर भी चर्चा की गई.फेडरेशन के अध्यक्ष के जिला भर्मण ण कार्यक्रम पर चर्चा हुआ इसके अलावा अध्यक्ष के अनुमति से भी कई बातों पर चर्चा की गई. इस बोर्ड की बैठक में डायरेक्टर फरहाना खातून, गिरधारी लाल यादव, रामप्रवेश यादव,अंजना कुमारी, स्वीटी देवी, सैबुन निशा, जयमणि महली, ममता देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

