
आचार्य विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्यमुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज का शनिवार को सुबह गजेबाजे : के साथ भव्य मंगल प्रवेश बिरसा आबा की धरती राजधानी रांची मे हुआ मुनि श्री के मंगल प्रवेश को लेकर अहले सुबह से भक्तो का पारस मार्बल पहुंचना शुरू हो गया था वहां से मुनि श्री की मंगल प्रवेश यात्रा जैसे शुरू हुई और पूरा मार्ग मुनि श्री के जयकारों से भक्ति के रंग मे रंग गया था नगर प्रवेश यात्रा जैसे पीसका मोड़ पहुंची वहां से पहले से मुनि श्री के इंतजार कर रहे भक्त बैंड बाजे और अलग अलग तरिके से नगर प्रेवेस यात्रा मे शामिल हुए लगभग एक किलो मीटर तक भक्तो की लम्बी कतार पुरे उत्शाह के साथ मुनि श्री के जयकारों के साथ रातू रोड बासुपूज्य मंदिर पहुंची जहाँ मुनि श्री का पाद प्रकछालन किया गया इसके बाद मुनि श्री ने भगवान जिनेन्द्र देव के दर्शन किये जहाँ मंदिर परिसर मे महिलाओ ने मुनि श्री का स्वागत लॉट्स कला की प्रस्तुति से की यहाँ से नगर प्रेवेस यात्रा रातू रोड कचहरी रोड पहुंची जहाँ महिलाओ ने राजस्थानी झुमर की प्रस्तुति की यहां से मंगल प्रवेश यात्रा अपर बाजार दिगंबर जैन मंदिर पहुंची जहाँ. मुनि श्री के जयकारों के साथ भक्तो ने मुनि श्री के दर्शन किए जहाँ मुनि श्री ने मंदिर मे भगवान के दर्शन किये यहाँ से नगर प्रवेश यात्रा कार्ट सराय रोड गाडीखाना चौक पहुंची वहा महिलाओ और बच्चियों ने भागड़ा डांस से स्वागत किया इसके बाद हरमू रोड जैन भवन पहुंचकर नगर प्रवेश यात्रा का समापन हुआ मुनि श्री की मंगल नगर प्रवेश यात्रा जैसे ही पारस मार्बल से राजधानी की ओर बड़ा वैसे-वैसे भक्तों का सैलाब मुनि श्री के कारवां में शामिल होता गय और रातू रोड के पिस्का मोड़ से लेकर रातू रोड के मेट्रो गली तक लगभग 1 किलोमीटर लंबी कतार में चल रही नगर प्रवेश यात्रा में सबसे आगे बैंड बजा दे धार्मिक धुन चल रहे थे उसके पीछे स्कूटी पर महिलाएं पगड़ी बांधकर पारंपरिक राजस्थानी परिधान पहन कर मुनि श्री के जयकारे लगाते हुए शामिल हुई के पीछे हेमंत सेठी व अन्य भजन कलाकार आज रांची नगर में मुनि प्रमाण सागर जी महाराज आए हैं आए हैं जैसे कई भजन पर भक्त तालियां बजाकर मुनि श्री के साथ चलते नजर आए

