मुंगेरी लाल के हसीन सपने साबित होंगे भाजपा के राज्यसभा के ख्वाब
इंडिया गठबंधन की एकजुटता देगी हर साज़िश का जवाब उपरोक्त बाते झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कही | इन्होने आगे कहा की झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस के बीच बनी सहमति तथा इंडिया गठबंधन की एकजुटता स्वागतयोग्य कदम है । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व खासकर माननीय प्रभारी श्री के . राजू द्वारा राजनीतिक परिस्थितियों का विवेकपूर्ण आकलन कर गठबंधन धर्म को प्राथमिकता देकर लोकतांत्रिक मूल्यों और साझी प्रतिबद्धता का परिचायक दिया है।
श्री नायक ने आगे कहा की भाजपा के पास पर्याप्त संख्या बल और बहुमत नहीं होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार उतारना यह दर्शाता है कि उसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया के बजाय राजनीतिक जोड़-तोड़ और हॉर्स ट्रेडिंग की संभावनाओं को तलाशना था। लेकिन इंडिया गठबंधन की एकजुटता, परिपक्वता और आपसी विश्वास ने भाजपा के इन मंसूबों पर पानी फेर दिया है।
श्री नायक ने आगे कहा की झारखंड की जनता ने जिस जनादेश को इंडिया गठबंधन के पक्ष में दिया है, राज्यसभा चुनाव में भी वही जनादेश परिलक्षित होगा। भाजपा की हार लगभग तय है और गठबंधन के दोनों अधिकृत उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित होगी। यह परिणाम लोकतंत्र, गठबंधन की मजबूती और जनता के विश्वास की जीत होगी।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version