
झारखंड विधानसभा की महिला विकास समिति महाराष्ट्र दौरे पर है. सोमवार को विधायक कल्पना सोरेन, पूर्णिमा साहू सहित समिति की अन्य सदस्यों ने मुंबई में श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में दर्शन किए और राज्य की खुशहाली की कामना है. कल्पना सोरेन ने इसकी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है. यह समिति समय-समय पर दूसरे राज्यों का दौरा कर वहां अपने दायित्वों का निर्वहन करने और बेहतरीन तौर-तरीके सीखने का प्रयास करती है.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने मंदिर परिसर से कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘आज झारखंड विधानसभा की महिला बाल विकास समिति के महाराष्ट्र प्रवास के दौरान श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में समिति के सदस्यों के साथ दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. भगवान गणपति से झारखंड एवं समस्त झारखंडवासियों के सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय भविष्य की कामना की.’

