रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सप्ताह भर चलने वाले संयुक्त कवच अभ्यास के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने शहरी वातावरण में रासायनिक हमले के अनुकरण के दौरान समन्वित प्रतिक्रिया का व्यापक लाइव प्रदर्शन और स्टैटिक डिस्प्ले देखा। दक्षिणी कमान के तत्वावधान में आयोजित इस अभ्यास में भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना, नागरिक प्रशासन, एनडीआरएफ, सीआईएसएफ, एनसीसी, शिक्षाविद और उद्योग जगत के भागीदार एक साथ आए। इस अभ्यास ने अंतर-एजेंसी समन्वय और सीबीआरएन युद्ध की तैयारी के प्रति राष्ट्रव्यापी दृष्टिकोण को प्रदर्शित किया। इस अभ्यास ने अस्थिरता, अनिश्चितता, जटिलता और अस्पष्टता (वीयूसीए) से ग्रस्त आधुनिक युद्धक्षेत्रों में उभरते खतरों का मुकाबला करने के लिए एकीकृत प्रतिक्रिया तंत्र और सामूहिक लचीलेपन को मजबूत किया, और सैन्य-नागरिक एकीकरण की भावना के माध्यम से राष्ट्रीय तत्परता को बल दिया।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version