रांची। झारखंड में जल्द ही सिपाही के 9362 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में रोस्टर क्लियरेंस पर बैठक बुलाई गई है। इसके साथ ही तकनीकी बाधाओं को दूर कर भर्ती प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो जाएगी।

रोस्टर क्लियरेंस के बाद प्रस्ताव गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) को भेजा जाएगा और फिर विज्ञापन का प्रकाशन होगा।

पुलिस मुख्यालय ने पूर्व में सभी जिला व इकाइयों से आरक्षी संवर्ग (चालक, आर्मरर और बिगुलर को छोड़कर) के लिए श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण मांगा था, लेकिन जिलों से प्राप्त रिपोर्ट की जांच में कई तकनीकी और श्रेणीवार त्रुटियां सामने आईं थीं।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version