Close Menu
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Facebook X (Twitter) Instagram
Just PostJust Post
Facebook X (Twitter) Instagram WhatsApp
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Just PostJust Post
  • आज की बड़ी खबरें
  • झारखंड
  • बिहार
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • खेल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • धर्म-अध्याय
  • लेख
Home»Uncategorized»गणतंत्र दिवस पर रांची के ट्रैफिक रूट में कई बदलाव
Uncategorized

गणतंत्र दिवस पर रांची के ट्रैफिक रूट में कई बदलाव

जस्ट पोस्टBy जस्ट पोस्टJanuary 24, 2026No Comments4 Mins Read3 Views
Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Threads Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link

रांचीः राजधानी में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किए गए हैं. 26 जनवरी को शहर में सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. जबकि कई मार्गों का रूट डायवर्ट किया गया है. रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है.

ट्रैफिक रूट में बदलाव

26 जनवरी को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान स्थित समारोह स्थल पर राज्यपाल संतोष गंगवार झंडारोहण करेंगे. इसे देखते हुए रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में कई तरह के बदलाव किए गए हैं और नो एंट्री भी लागू की गई है. गणतंत्र दिवस के अवसर पर किए गए ट्रैफिक रूट के बदलाव की वजह से बड़े वाहन बदले हुए रूट से अपने मंजिल की ओर जा सकेंगे. हालांकि इस दौरान छोटे वाहनों को पूर्व की भांति आने जाने दिया जाएगा.

गणतंत्र दिवस समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया जाएगा. इस दौरान छोटे वाहन करमटोली चौक से जेल चौक की ओर आ जा सकेंगे. वहीं समारोह स्थल के आसपास 14 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए गए हैं. ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इससे संबंधित आदेश जारी किया है. सभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को हिदायत दी गई है कि वे समारोह के दिन समय पर अपने प्रतिनियुक्त स्थल पर तैनात रहें.
कांके से बोड़ेया के रास्ते शहर की ओर से आने वाले वाहन
चाईबासा-खूंटी से आने वाले वाहन -बिरसा चौक तक
गुमला सिमडेगा से अरगोड़ा भाया से रांची-कटहल मोड़ तक
गुमला-सिमडेगा से रांची आने वाले वाहन – आईटीआई बस पड़ाव तक
पलामू-लोहरदगा से रांची आने वाले वाहन – पंडरा तक
जमशेदपुर से रांची आने वाले वाहन – दुर्गा सोरेन चौक तक
जमशेदपुर सदाबहार चौक से रांची पहुंचने वाले वाहन – सदाबहार चौक
पतरातू से कांके होते हुए रांची आने वाले वाहन – ला यूनिवर्सिटी तक
बुटी मोड़ से बरियातू होते हुए रांची आने वाले वाहन – बुटी मोड़ तक
बूटी मोड़ से कोकर भाया खेलगांव – खेलगांव तक
समारोह स्थल पर इस प्रकार होगी पार्किंग व्यवस्था
पदाधिकारियों की गाड़ियां मुख्य मंच के पश्चिम नीलांबर-पितांबर पार्क के पास बने पार्किंग स्थल पर नारंगी पासयुक्त वाहन मुख्य मंच के पश्चिम बने पार्किंग स्थल पर अपनी गाड़ी पार्क कर सकेंगे.
हरा पासयुक्त वाहनों के लिए बापू वाटिका के सामने बने पार्किंग स्थल पार्किंग की व्यवस्था होगी.
मीडियाकर्मियों के लिए बापू वाटिका के सामने आर्मी ग्राउंड के समीप पार्किंग की व्यवस्था होगी.
यहां पर बनाया गया ड्राप गेट

डीसी आवास की तरफ से मोरहाबादी जाने वाले मार्ग में वीआईपी, पदाधिकारी एवं मीडिया कर्मियों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा. दीनदयाल नगर की तरफ से डीसी आवास होकर मोरहाबादी जाने वाले मार्ग में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है.
दिवंगत शिबू सोरेन आवास के बगल वाले मार्ग में सामान्य वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है.
आर्मी मैदान के सामने वाले मार्ग पर पदाधिकारियों व मीडियाकर्मियों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
हॉकी स्टेडियम के पास सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा.
सब्जी बाजार मार्ग पर समारोह में भाग लेने वालों को ही प्रवेश करने दिया जाएगा.
रजिस्ट्री ऑफिस से मोरहाबादी मैदान की तरफ जाने वाले मार्ग में प्रवेश वर्जित किया गया है.
स्टेट गेस्ट हाउस के बगल दीनदयाल नगर की तरफ से आने वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गई है.
स्टेट गेस्ट हाउस से वीवीआईपी प्रवेश द्वार की तरफ से राज्यपाल एवं वीवीआईपी का कारकेट (काफिला) व वाहनों का प्रवेश होगा.
कारकेड रूट भी तय

आपको बता दें कि राज्यपाल का कारकेड, राजभवन मोड़ से रणधीर वर्मा चौक, एटीआई मोड़, सिद्धु कान्हू पार्क, रांची कॉलेज, राजकीय अतिथिशाला से बायें मुड़कर वीवीआईपी प्रवेशद्वार से मुख्य मंच तक पहुंचेगा. मोरहाबादी मैदान में प्रवेश के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. झंडारोहण के दौरान बिना पास के वाहनों का प्रवेश पूर्णतया: वर्जित रहेगा. वीवीआईपी के लिए अलग मार्ग तय किये गये हैं. इस दौरान पार्किंग के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है.

Share. Facebook Twitter Email Threads Telegram WhatsApp Copy Link
जस्ट पोस्ट
  • Website

Related Posts

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026

ओवरटेक के दौरान पलटा स्कूली वाहन, आधा दर्जन से अधिक बच्चों घायल

May 11, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

अभी-अभी

जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची मंजूनाथ भजन्त्री का जनता दरबार

May 11, 2026

बूढ़ा पहाड़ का दौरा करेंगी झारखंड की गृह सचिव, विकास योजनाओं को लेकर होगी बैठक

May 11, 2026

चुनाव तक चुप्पी, चुनाव बाद त्याग का उपदेश, मोदी सरकार की सच्चाई अब सामने है : विनोद पांडेय

May 11, 2026

टाटा स्टील के रिटायर कर्मचारी ने की पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या, फैली सनसनी

May 11, 2026

बंद दरवाजे के पीछे मौत की फैक्ट्री, जाम के नाम पर ज’हर

May 11, 2026
© 2026 Just Post. Designed by Launching Press.
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Terms and Conditions
  • AdSense Policy

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.